आजकल की भाग दौड़ वाली जिंन्दगी में इंटरनेट हमारे मनोरंजन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके जरिए अब हम अपनी पसंदीदा मूवीज, शोज और टीवी चैनल्स का आनंद बिना किसी रुकावट के ले सकते हैं। अगर आप डेटा खत्म होने की टेंशन के बिना इंटरनेट और ओटीटी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप ब्रॉडबैंड कनेक्शन की तरफ जा सकते हैं। आज हम आपको एक दिग्गज कंपनी के कुछ ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ते प्लान में यूजर्स की लगभग सभी जरूरतों को पूरा करती है।
ब्रॉडबैंड कनेक्शन में आपको अनलिमिटेड डेटा तो मिलता ही साथ में इसका एक बड़ा फायदा होता है कि आपको मोबाइल की तुलना में डेटा की स्पीड कई गुना ज्यादा मिलती है। ब्रॉडबैंड लाइन की सुविधा देने वाली पॉपुलर कंपनी एक्साइटेल अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास प्लान लेकर आया है। एक्साइटेल अपने ग्राहकों को नए प्लान्स में टीवी, ओटीटी और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा काफी सस्ते दाम में ऑफर कर रहा है। आइए आपको कंपनी के नए प्लान्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
अगर आप गेमिंग, कोडिंग, ग्राफिक्स, एडिटिंग वाला ऐसा कोई काम करते हैं जिसमें हाई स्पीड डेटा की जरूरत पड़ती है तो एक्साइटेल का यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। तेज इंटरनेट के साथ आपको इसमें अलग-अलग ओटीटी चैनल्स का फायदा मिलता है। कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान में 21 से ज्यादा ओटीटी चैनल्स की सुविधा देती है जिसमें Disney+Hotstar, SonyLiv, Zee5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यह सभी सुविधाएं आपको सिर्फ 734 रुपये के शुल्क पर मिल जाएंगी। ध्यान रहे कि आपको GST चार्ज अलग से देना पड़ेगा।
ओटीटी शोज का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए Excitel का 300Mbps स्पीड वाला प्लान सभी जरूरतों को पूरा करता है। इस प्लान में आपको ओटीटी के 22 प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें Prime Video, Zee5 ओटीटी ऐप्स शामिल हैं। एक्साइटेल के इस प्लान के लिए आपको 719 रुपये के साथ GST चार्ज देना पड़ेगा।
यदि आप चाहते हैं कि हाई स्पीड डेटा के साथ साथ टीवी के चैनल्स को भी एक्सेस कर सकें तो एक्साइटेल का 200Mbps वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है। एक्साइटेल अपने यूजर्स को इस प्लान में olors HD, StarPlus HD, Discovery HD समेंत कई सारे टीवी चैनल्स को देखने की सुविधा देता है। इसमें आप बिना किसी टेंशन के अपने टीवी शोज का आनंद उठा सकते हैं। इस प्लान के लिए आपको 554 रुपये और GST चार्ज देना पड़ेगा।
आपको बता दें कि एक्साइटेल अपने यूजर्स के लिए एक किकस्टार्टर प्लान लेकर आई है। इसमें कंपनी 300 Mbps स्पीड प्लान नए ग्राहकों के लिए 499 रुपये +GST के साथ उपलब्ध कराई रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बजट में रहते हुए तेज इंटरनेट के साथ का दूसरे कई फायदों का लाभ ले सकते हैं।
संपादक की पसंद