1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, AC-कूलर से लेकर स्मार्टफोन्स तक में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, AC-कूलर से लेकर स्मार्टफोन्स तक में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 12, 2024 12:16 pm IST,  Updated : May 12, 2024 12:16 pm IST

फ्लिपकार्ट पर नई सेल Big Bachat Days Sale की शुरुआत हो गई है। अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट नई सेल में ग्राहकों को एयर कंडीशनर, कूलर समेत दूसरे जरूरी होम अप्लायंसेस में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

Flipkart Big Savings Days Sale, discount on Voltas SAMSUNG AC, Orient Air Cooler, Flipkart Sale- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट की नई सेल में आप अपने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग का शौक रखते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए एक नई सेल लेकर आ गया है। फ्लिपकार्ट अपनी Big Bachat Days Sale में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स से लेकर एसी, कूलर, स्मार्टफोन्स के साथ साथ कपड़े और शूज और होम अप्लायंसेस को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 

अगर आप भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं और इसके लिए नया एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट के साथ सस्ते दाम में एयर कंडीशनर ऑफर कर रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट सेल ऑफर में खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दे कि नई Big Bachat Days Sale की शुरुआत 11 मई से हुई है और आप 17 मई तक डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकेंगे।

AC पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की Big Bachat Days Sale 2024 में एयर कंडीशनर पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। सेल ऑफर में आप एसी को 50% तक डिस्काउंट ऑफर में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट वोल्टास, एलजी, ब्लू स्टार, डैकिन, सैमसंग जैसे टॉप ब्रैंड के एयर कंडीशनर पर भारी छूट दे रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ एसी पर ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। 

Smart Watch पर तगड़ा डिस्काउंट

अगर आप अपने लिए नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट की सेल में ग्राहकों को स्मार्टवॉच पर 50% से लेकर 80% तक की बंपर छूट दी जा रही है। आप इस समय टॉप ब्रैंड के स्मार्टवॉच को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 

Smartphone पर भारी डिस्काउंट ऑफर

फ्लिपकार्ट Big Bachat Days पर स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे परफेक्ट समय है। बिग बचत डेज सेल पर ग्राहकों को मोटोरोला, सैमसंग, रेडमी, गूगल पिक्सल, रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप बजट सेगमेंट में रियलमी, पोको, इनफिनिक्स का फोन लेना चाहते हैं तो बता दें कि इस सेगमेंट में भी तगड़ी डील ऑफर की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- सबसे लंबी फोन कॉल जिसने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हो गई ड्यूरेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक