Flipkart republic day sale 2024: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं और नए नए ऑफर्स के साथ खरीदारी करना पसंद है तो तैयार हो जाएं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरफ से रिपब्लिक डे सेल का ऐलान कर दिया गया है। आज हम आपको फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल के बारे में डिटेल से जानकारी देने जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट की Republic Day Sale में आपको स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेस में बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है।
फ्लिपकार्ट में Republic Day Sale 2024 की शुरुआत 14 जनवरी से होगी और यह 19 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया है। रिपब्लिक डे सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे गूगल, ऐपल और सैमसंग के डिवाइस पर तगड़ी छूट मिलने वाली है। कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि सेल में कितने प्रतिशत छूट मिलेगी।
अगर आप फ्लिकार्ट के प्लस मेंबर हैं तो एक दिन पहले से ही सेल का लाभ उठा सकते हैं। यानी आपको इस सेल का एक्सेस एक दिन पहले ही मिल जाएगा। अगर आपके पास ICICI बैंक का कार्ड है तो आपको खरीदारी पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी ने प्लस और वीआईपी मेंबर्स के लिए एक अलग सुविधा शुरू की है। Republic Day Sale में प्लस और वीआईपी मेंबर्स को Rush Hours सेल मिलेगी। इसमें ग्राहकों को बंपर ऑफर्स देखने को मिलेगी।
संपादक की पसंद