1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Free Fire फैंस के लिए गुड न्यूज, नए साल में बैटल रॉयल गेम की होगी वापसी! Garena ने की तैयारी

Free Fire फैंस के लिए गुड न्यूज, नए साल में बैटल रॉयल गेम की होगी वापसी! Garena ने की तैयारी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 30, 2024 07:05 pm IST,  Updated : Dec 30, 2024 07:05 pm IST

Free Fire India बैटलरॉयल गेम को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस गेम की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है, हालांकि, प्लेयर्स के बीच उत्साह देखने को मिल सकता है। इससे पहले इस गेम को अगस्त 2023 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह टालने का निर्देश दिया था।

Free Fire India, Garena Free Fire India- India TV Hindi
फ्री फायर इंडिया की नए साल में होगी वापसी Image Source : FILE

Free Fire  फैंस का दो साल का लंबा इंतजार अगले साल खत्म हो सकता है। Garena के बैटल रॉयल गेम फ्री फायर को भारत में दोबारा लॉन्च किया जा सकता है। इस गेम को 2022 में IT Act 69A के उल्लंघन की वजह से बैन कर दिया गया था। बैन के बाद यह गेम गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा लिया गया। बैन होने के समय फ्री फायर के भारत में 1 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स थे। Garena अपने इस बैटल रॉयल गेम को पिछले साल यानी 2023 में दोबारा लॉन्च करने वाला था, लेकिन बाद में इसकी लॉन्चिंग को टाल दी गई। इसके बाद से फ्री फायर फैंस इस बैटल रॉयल गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

2023 में आया था टीजर

फ्री फायर को भारत में अब नए नाम Free Fire India से लॉन्च किया जाएगा। अगस्त 2023 में कंपनी ने इस गेम की वापसी का टीजर जारी किया था, जिसमें इसे नए नाम से लॉन्च किया जाना कंफर्म किया गया। इस गेम को दोबारा लॉन्च करने के लिए गेम डेवलपर गरेना ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आइकॉनिक प्लेयर महेन्द्र सिंह धोनी के साथ साझेदारी की थी। गेम की दोबारा लॉन्चिंग किस वजह से टाली गई, इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मानें तो गरेना ने भारत में गेम दोबारा लॉन्च करने के लिए कंप्लायेंस पूरा नहीं किया था, जिसकी वजह से इसे लॉन्च करने की अनुमति नहीं मिली थी।

2025 में होगा लॉन्च!

Garena ने हाल ही में कई जॉब लिस्टिंग LinkedIn पर पोस्ट की है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस गेम को भारत में अगले साल यानी 2025 में दोबारा लॉन्च किया जाएगा। इस गेम के लॉन्च होने के बाद से BGMI यानी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पर असर देखने को मिलेगा। Free Fire के बैन होने का सीधा फायदा BGMI को मिला है। इस गेम के बैन होने के बाद BGMI के यूजर्स काफी बढ़ गए।

Free Fire India में क्या नया?

फ्री फायर इंडिया या फ्री फायर भारत के नाम से लॉन्च होने वाले इस गेम के गेम-प्ले में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, गेम के ग्राफिक्स और एलीमेंट में भारतीयता देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस गेम के मैप्स और लोकेशन आदि इंडिया स्पेसिफिक होंगे। फ्री फायर इंडिया को गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ Apple App Store पर लॉन्च किया जाएगा। फ्री फायर बैन होने के बाद भी भारत में फ्री फायर मैक्स को खेला जा सकता है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से नहीं हटाया गया था।

यह भी पढ़ें - Google Pay, PhonePe जैसे UPI ऐप्स के लिए 1 जनवरी से बदल जाएंगे नियम, नए साल में RBI का तोहफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक