1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बम की तरह बाथरूम में फटा गीजर, शादी के 5वें दिन दुल्हन की हुई मौत, कभी न करें ये 5 गलती

बम की तरह बाथरूम में फटा गीजर, शादी के 5वें दिन दुल्हन की हुई मौत, कभी न करें ये 5 गलती

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 01, 2024 09:11 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 09:11 pm IST

सर्दियों के मौसम में गीजर का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप ठंड से बचने के लिए गीजर यूज करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली में गीजर फटने से एक दुल्हन की मौत हो गई। ऐसे में आपको इसे इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

Bareilly News, Bareilly Dulhan Death, Bareilly Bride Died, Bareilly Geyser blast, Geyser blast while- India TV Hindi
सर्दियों में सावधानी पूर्वक गीजर का इस्तेमाल करना चाहिए। Image Source : फाइल फोटो

Geyser blast​ in Winter: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और ठंड से बचने के लिए गर्म पानी का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। अधिकांश घरों में पानी को गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल किया जाता है। गीजर ठंड से बचने में हमारी काफी मदद करता है लेकिन अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाए तो यह जान जाने का कारण भी बन सकता है। हाल ही में गीजर फटने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें शादी के 5वें दिन दुल्हन की गीजर ब्लास्ट (Geyser Blast) से जान चली गई। 

सर्दियों के मौसम में नहाने से लेकर कपड़े धुलने और बर्तन धुलने तक में गर्म पानी का इस्तेमाल किया जाता है। गीजर कुछ ही मिनट में पानी को तुरंत गर्म कर देते हैं इसलिए इनका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। लेकिन, अगर गीजर इस्तेमाल करने में सावधानी न बरती जाए तो इससे बड़ी घटना हो सकती है। 

शादी के 5वें दिन दुल्हन की हुई मौत

हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से गीजर ब्लास्ट की एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां नवविवाहिता की नहाते समय गीजर फटने से मौत हो गई। जिस महिला की गीजर ब्लास्ट में मौत हुई वह शादी करके 5 दिन पहले ही ससुराल आई थी। गीजर ब्लास्ट के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। 

अगर आप भी ठंड से बचने के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद सावधानी से इसे इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे तो गीजर इस्तेमाल करने के लिए कोई रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं हो लेकिन, हमारी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। इसलिए गीजर खरीदते समय और उसे इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

गीजर इस्तेमाल करते समय कभी न करें ये गलती

  1. अगर आप गीजर लेने जा रहे हैं तो पैसे बचाने के चक्कर में कोई लोकल कंपनी का गीजर न ले आएं। सस्ते गीजर में अक्सर क्वालिटी और फीचर्स से समझौता किया जाता है। 
  2. गीजर को कभी भी देर तक चालू न छोड़े। लंबे समय तक चालू रहने से यह ओवर हीट हो सकता है और यह ब्लास्ट का कारण बन सकता है। 
  3. आपको बता दें कि गीजर में प्रेशर को रिलीज करने के लिए एक वॉल्व दिया जाता है। अगर वॉल्व में गड़बड़ी होती है तो इससे ब्लास्ट और लीकेज की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय समय पर इसे जरूर चेक करते रहें।
  4. अगर आपका गीजर पुराना है तो आपको इसके थर्मोस्टेट को जरूर चेक कराना चाहिए। दरअसल थर्मोस्टेट खराब होने या फिर वीक होने पर गीजर अंदाजा नहीं लगा पाता कि पानी को कितना गर्म करना है। लगातार गर्म होने से दबाव बढ़ जाता है और एक समय पर यह फट जाता है। 
  5. सबसे जरूरी बात कि नहाते समय कभी भी गीजर का इस्तेमाल न करें। आजकल के गीजर हैवी वाटर कैपेसिटी के साथ आते हैं इसलिए अच्छा होगा कि नहाने से पहले ही पानी गर्म करके स्टोर कर लें और गीजर को बंद कर दें। 

यह भी पढ़ें- Jio के 49 करोड़ यूजर्स को बड़ी राहत, 84 दिन वाले प्लान ने खत्म कर दी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक