1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल ला रहा है Passkeys Feature, हैकर्स के दांत खट्टे कर देगा यह प्रोटेक्शन कवर

गूगल ला रहा है Passkeys Feature, हैकर्स के दांत खट्टे कर देगा यह प्रोटेक्शन कवर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 12, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Oct 12, 2023 01:50 pm IST

गूगल अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी एक बेहद जरूरी और प्राइवेसी को मेंटेन रखने वाला फीचर ला रही है। गूगल यूजर्स के लिए बहुत ही जल्द Passkey का फीचर रिलीज करेगा। इस फीचर के बाद यूजर्स को गूगल के अलग अलग अकाउंट के लिए अलग अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।

passkeys feature, What is Google passkeys feature, Google, google passkeys- India TV Hindi
गूगल का अपकमिंग फीचर लाखो यूजर्स को सहूलियत देगा। Image Source : फाइल फोटो

Google passkeys feature: अभी हम जीमेल, लिंक्डइन समेत दूसरे गूगल के अकाउंट सेफ रखने के लिए अलग अलग पासवर्ड रखते हैं। लेकिन जल्द ही इस पासवर्ड सिस्टम को गूगल बदलने वाला है। टेक जायंट गूगल एक ऐसा सिस्टम लाने वाला है जिसके बाद आपको अलग अलग अकाउंट के लिए अलग अलग पासवर्ड जनरेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां गूगल बहुत जल्द Passkey फीचर लाने जा रहा है जिसके बाद आप अपने जीमेंल को लंबे पासवर्ड की जगह कुछ डिजिट के पासकी से ही एक्सेस कर सकेंगे। 

आपको बता दें कि गूगल पिछले काफी दिनों से इस Passkey फीचर पर काम कर रहा है। गूगल ने अपने एक ब्लाग पोस्ट में कहा कि आने वाले कुछ समय में गूगल के अलग अलग अकाउंट को लॉगिन करने के लिए अलग अलग पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल ने ऐलान किया कि कंपनी गूगल अकाउंट के लिए डिफाल्ट ऑप्शन के तौर पर जल्द ही यूजर्स को पासकीज का ऑप्शन देगा। 

पासवर्ड याद रखने की नहीं पड़ेगी जरूरत

कंपनी ने यह भी कहा कि इससे यूजर्स को काफी सहूलियत होगी और इसको लेकर लोगों की तरफ पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। पॉसकीज के आने के बाद यूजर्स को अलग-अलग अकाउंट के लिए ढेर सारे पासवर्ड को याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक पासकीज मौजूदा समय में इस्तेमाल किए जा रहे पासवर्ड सिस्टम से काफी तेज और सेफ होगा। 

माना जा रहा है कि ऑनलाइन स्कैम के बढ़ते खतरों से बचने के लिए भी यह सहायक होगा। इसे स्कैमर्स के लिए हैक करना बेहद मुश्किल होगा क्योंकि इसमें लॉगिन क्रेडेंशियल को किसी से भी शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। पासकीज का पूरा सिस्टम फेशियल रिकग्नीशन, पिन या फिर फिंगरप्रिंट पर बेस्ड होगा। 

यह भी पढ़ें- Jio AirFiber में मिलेगी 1Gbps की धमाकेदार स्पीड, कनेक्शन लेने के लिए बस डायल करना होगा ये नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक