1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10a की कीमत लॉन्च से पहली लीक, 18 फरवरी से कर पाएंगे प्री-ऑर्डर

Google Pixel 10a की कीमत लॉन्च से पहली लीक, 18 फरवरी से कर पाएंगे प्री-ऑर्डर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 10, 2026 09:59 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 09:59 pm IST

Google Pixel 10a अगले सप्ताह भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। गूगल का यह अफोर्डेबल पिक्सल फोन दमदार फीचर्स के साथ आएगा। फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है।

Google pixel 10a price leak- India TV Hindi
गूगल पिक्ल 10a की कीमत लीक Image Source : GOOGLE STORE INDIA

Google Pixel 10a भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। गूगल के इस अफोर्डेबल पिक्सल फोन 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। कंपनी ने फोन का प्री-ऑर्डर भारत में शुरू कर दिया है। इस फोन का लुक और डिजाइन पिछले साल आए Google Pixel 9a की तरह ही है। इस फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है। इसे 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

लॉन्च से पहले Price लीक

गूगल पिक्सल 10a की कीमत इटली के एक ई-कॉमर्स वेबसाइट Epto.it और नॉर्वे के रिटेलर ने लीक की है। इन दोनों जगह Pixel 10a को लिस्ट किया जा चुका है। इटली की वेबसाइट के मुताबिक, इसे EUR 626.90 (लगऊग 68,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 256GB वाले मॉडल की कीमत EUR 740.91 (लगभग 80,000 रुपये) हो सकती है।

नॉर्वे के रिटेलर के पास गूगल का यह फोन NOK 7,466 (लगभग 71,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में आएगा। वहीं, इसका 256GB वाला वेरिएंट NOK 8798 (लगभग 82,000 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। इसे तीन कलर ऑप्शन- फॉग ग्रे, ऑब्सिडियन और पर्पल में पेश किया जा सकता है।

मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

Google Pixel 10a को 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले HDR को सपोर्ट करेगा। पिक्सल 10 की तरह ही फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन डेडिकेटेड Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आएगा। गूगल स्टोर लिस्टिंग के मुताबिक, Pixel 10a में वाइड एंगल कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करेगा।

पिक्सल 10a में डुअल बैंड 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा फोन में ई-SIM का सपोर्ट दिया जाएगा और यह USB Type C चार्जिंग पोर्ट, NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर को सपोर्ट करेगा। फोन में वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग में कंपनी ने बताया कि पिक्सल 10a की बैटरी 1,000 चार्जिंग साइकिल को सपोर्ट करेगी। 

लीक हुए फीचर्स की बात करें तो इसमें Tesor G4 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 48MP का मेन और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को 18 फरवरी से गूगल के आधिकारिक स्टोर और Flipkart से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 16 की कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट सेल में बड़ा Price Cut, सबसे कम प्राइस में लाएं घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक