Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10a खरीदने के लिए कौनसी ई-कॉमर्स साइट का करना पड़ेगा रुख, सामने आया ये नाम

Google Pixel 10a खरीदने के लिए कौनसी ई-कॉमर्स साइट का करना पड़ेगा रुख, सामने आया ये नाम

गूगल की तरफ से Google Pixel 10a के प्री-ऑर्डर की तारीख की घोषणा के बाद इसकी अवेलेबिलिटी कहां पर होगी, ये जानने की उत्सुकता पिक्सेल लवर्स के बीच में है।

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Feb 09, 2026 05:56 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 05:56 pm IST
Google Pixel 10a- India TV Hindi
Image Source : TUSHARG98540565/X गूगल पिक्सेल 10ए

Google Pixel 10a: गूगल ने हाल ही में ऐलान किया है कि गूगल पिक्सल 10ए भारत में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए फरवरी के तीसरे हफ्ते में प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल होगा। अब स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव होने की खबरें आ रही हैं जिससे इसकी अवेलिबिलिटी कन्फर्म हो गई है। यह घोषणा स्मार्टफोन के लीक हुए रेंडर्स के बाद आई है जिनसे हिंट मिला था कि पिक्सल 10ए चार कलर्स में ग्लोबल स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत सहित और डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं। कंपनी ने पिक्सल 10ए को अपने पहले के मॉडल के समान डिजाइन के साथ टीज किया है।

गूगल पिक्सल 10ए भारत में फ्लिपकार्ट और गूगल ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबेल होगा!

gadgets360 के मुताबिक अपकमिंग गूगल पिक्सल 10ए के लिए एक माइक्रोसाइट अब फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है जिससे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भारत में इसकी अवेलिबिलिटी कन्फर्म हो गई है। हालांकि माइक्रोसाइट स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य डिटेल्स नहीं देती है। हालांकि यह कन्फर्म पहले ही हो गया था कि यह 18 फरवरी से ऑनलाइन स्टोर के जरिए ही देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। अब खबरें ये हैं कि फ्लिपकार्ट और गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए ये खरीदने के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।

Google Pixel 10a ब्लू कलर में आया नजर

Google Pixel 10a ब्लू कलर में दिखाई दे रहा है। इस हैंडसेट में फ्लैट मेटल फ्रेम और पिल-शेप कैमरा आइलैंड के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट है। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल स्मार्टफोन के दाईं ओर दिए गए हैं। हाल ही में Pixel 10a के रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं जिनसे इसके कलर ऑप्शन का पता चला है। उम्मीद है कि यह ब्लू कलर के अलावा ग्रीन, रेड और और ब्लैक कलर में भी उपलब्ध होगा। Google Pixel 10a के फ्रंट में होल पंच डिस्प्ले कटआउट होने की संभावना है जिसमें सेल्फी कैमरा लगा हो सकता है। स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट सहित और जानकारी आने वाले दिनों में Google की तरफ से जारी किए जाने की उम्मीद है।

कीमत को लेकर क्या है खबर

खबरों के मुताबिक, Google Pixel 10a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर (लगभग 44,000 रुपये) हो सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जो 2000 निट्स की मैक्सिमम चमक और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दे सकता है।

गूगल पिक्सल 10a की बैटरी और और कैमरे को लेकर क्या है खबर

गूगल का पिक्सल 10a शायद कंपनी के टेंसर जी4 चिपसेट से ऑपरेट होगा जिसमें 5100mAh की बैटरी हो सकती है। कैमरे की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होने की संभावना है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

OnePlus का ये फोन पूरे 12000 रुपये सस्ता, 16जीबी रैम सहित कई धमाकेदार फीचर्स वाला हैंडसेट खरीदने का अल्टीमेट मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement