1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google का बड़ा झटका, सस्ता Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सपना हुआ चकनाचूर

Google का बड़ा झटका, सस्ता Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सपना हुआ चकनाचूर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 27, 2024 06:06 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 06:06 pm IST

अगर आप गूगल के फैंस हैं और कंपनी के पिक्सल स्मार्टफोन पसंद आते हैं और आप एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। गूगल ने अपने एक पॉपुलर और सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट से रिमूव कर दिया है।

Google, Google Pixel, Google Pixel smartphone, Google Pixel 6A, Google Pixel 6A,- India TV Hindi
गूगल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से दमदार स्मार्टफोन को हटाया। Image Source : फाइल फोटो

Google I/O 2024 इवेंट की डेट का खुलासा हो गया है। गूगल का यह मेगा इवेंट 14 मई से शुरू होगा। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि गूगल इस इवेंट में सस्ता और किफायती पिक्सल स्मार्टफोन Google Pixel 8A को पेश कर सकती है। Pixel 8A के आने से पहले गूगल ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दे दिया है। गूगल ने अपनी वेबसाइट से एक सस्ता पिक्सल स्मार्टफोन हटा दिया है। 

अगर आप एक सस्ता पिक्सल स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे थे तो आपके लिए बुरी खबर है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन Google Pixel 6A को अपनी साइट से रिमूव कर दिया है। गूगल की तरफ से इस फोन को 2022 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे ऑफिशियली बंद कर दिया है। 

सर्च करने पर मिल रहा है ये रिजल्ट

अगर आप गूगल पिक्सल 6A को सर्च करते हैं तो आपको एक लिंक दिया जाएगा जो आपको Google Pixel 7A पर रिडायरेक्ट कर देगी। यानी आप गूगल के पास सबसे सस्ता पिक्सल स्मार्टफोन Pixel 7A ही है। हालांकि अगर आप Google Pixel 6A को लेना चाहते हैं तो आप थर्ड पार्टी से इसे खरीद सकते हैं। आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से इसकी खरीदारी कर सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट में Google Pixel 6A का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध है। आप इसे सिर्फ 43,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर में आप इसे और भी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 6A के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Google के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 6.1 इंच का फुल एजडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। 
  2. आपको इस स्मार्टफोन में फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसमें कंपनी ने Google Tensor चिपसेट दिया है। 
  3. Google Pixel 6A में यूजर्स को 6GB की रैम और 128GB की बड़ी स्टोरेज मिलती है। 
  4. पिक्सल स्मार्टफोन अपने कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। इसमें रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  5. कैमरा सेटअप में 12.2MP का प्राइमरी कैमरा जबकि वहीं दूसरी तरफ 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  7. स्मार्टफोन पॉवर देने के लिए कंपनी ने Pixel 6A में 4306mAh की बड़ी बैटरी दी है। 
  8. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, USB Type C का सपोर्ट दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A सीरीज की कीमतों में भारी कटौती, खरीदारों की हुई बल्ले-बल्ले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक