1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google को बड़ा झटका, इस देश में बैन हो गई Pixel 7 सीरीज, Pixel 8 और Pixel 9 पर भी लटकी तलवार

Google को बड़ा झटका, इस देश में बैन हो गई Pixel 7 सीरीज, Pixel 8 और Pixel 9 पर भी लटकी तलवार

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 29, 2025 10:44 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 10:44 am IST

Google Pixel 7 सीरीज को पेटेंट चोरी की वजह से जापान में बैन कर दिया गया है। इस सीरीज के अलावा Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज पर भी बैन की तलवार लटक रही है। कोर्ट ने गूगल के रवैये पर नाराजगी जताई है।

Google Pixel Phone- India TV Hindi
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन Image Source : FILE

Google को बड़ा झटका लगा है। कंपनी की Pixel 7 सीरीज को जापान में बैन कर दिया गया है। इस सीरीज के Pixel 7 और Pixel 7 Pro को जापान में पेटेंट उल्लंधन की वजह से बैन कर दिया गया है। वहीं, Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज पर भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। ये फोन बेहतर कैमरा और स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस की वजह से यूजर्स की पसंद हैं।

क्यों लगा प्रतिबंध?

रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की टोक्यो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गूगल द्वारा 4G LTE नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले पेटेंट के उल्लंघन की वजह से पिक्सल 7 सीरीज को बैन कर दिया है। Pantech नाम की एक दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गूगल पर पेटेंट चोरी का यह मुकदमा दायर किया था। कंपनी का आरोप था कि गूगल ने उसकी एक ऐसी पेटेंट कराई तकनीक चुराई है, जो फोन में 4G नेटवर्क डेटा को सही तरीके से भेजने के काम आती है।

यह टेक्नोलॉजी उन स्मार्टफोन में यूज की जाती है, जो LTE कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, दक्षिण कोरियाई कंपनी Pentech अब ग्लोबल हार्डवेयर बिजनेस का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसके पास अभी भी कई सक्रिय स्टैंडर्ड-एसेंशियल्स के पेटेंट हैं। कंपनी ने दावा किया है कि गूगल ने बिना लाइसेंस लिए ही उसके पेटेंट का इस्तेमाल Pixel 7 और Pixel 7 Pro में किया है।

जापान में नहीं बिकेंगे फोन

टोक्यो की अदालत ने पेनटेक कंपनी के इस दावे से सहमत हो गया और माना कि गूगल ने जापानी पेटेंट कानून का उल्लंघन किया है। हालांकि, कोर्ट के इस फैसले का असर गूगल पिक्सल 7 सीरीज के फोन की कमर्शियल बिक्री पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि कोर्ट ने Pixel 7, Pixel 7 Pro के प्रचार, इंपोर्ट, ट्रांसफर और सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। बैन लगाए जाने के बाद ये दोनों फोन अब जापान में नहीं बेचे जा सकेंगे।

कोर्ट के इस फैसले के बाद गूगल के Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज पर भी जापान में बैन होने की तलवार लटकी हुई है। कोर्ट ने अमेरिकी टेक कंपनी के इस रवैये की कड़ी आलोचना की है। टोक्यो की अदालत ने गूगल पर जुर्माना लगाने की बजाय तत्काल बैन करने का फैसला किया। बता दें कि जापान में बेईमानी को बड़ा अपराध माना जाता है और अगर किसी पर बेईमानी का आरोप लगता है तो कड़ी सजा का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें -

Airtel के 365 दिन वाले सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक