गूगल ने एक बार फिर से गूगल पिक्सल 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने पिक्सल 8 सीरीज को नए कलर वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। बता दें कि पिक्सल 8 सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिसमें Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल हैं। अब इस सीरीज को आप मिंट ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि गूगल की तरफ से अक्टूबर 2023 में Google Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस सीरीज को मिंट ग्रीन कलर के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि आपको नया मिंट ग्रीन कलर सिर्फ 128GB वेरिएंट पर ही मिलेगा।
अक्टूबर 2023 में लॉन्चिंग के दौरान गूगल ने Google Pixel 8 को Obsidian, Hazel और Rose कलर में जबकि Pixel 8 Pro को Obsidian, Bay और Porcelain कलर में लॉन्च किया था लेकिन अब दोनों ही वेरिएंट में मिंट ग्रीन का एक और ऑप्शन जुड़ गया है।
अगर आप गूगल पिक्सल के नए कलर वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप इसे गूगल स्टोर से खरीद सकते हैं। वैसे तो पिक्सल 8 सीरीज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है कुछ दिन बाद यह यहां पर भी मिल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने यूजर्स को बखूबी ध्यान रखा है। नए कलर ऑप्शन लॉन्च करने के बावजूद कंपनी ने इसकी कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया है। मिंट ग्रीन कलर के लिए आपको किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- आईफोन की डिजाइन में Tecno Spark 20 फरवरी में होगा लॉन्च, रैम बढ़ाने का भी मिलेगा ऑप्शन
संपादक की पसंद