1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 8a की सभी फीचर्स लीक, Pixel 7a के मुकाबले मिलेंगे बड़े अपग्रेड्स

Google Pixel 8a की सभी फीचर्स लीक, Pixel 7a के मुकाबले मिलेंगे बड़े अपग्रेड्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 20, 2024 01:31 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 02:05 pm IST

Google Pixel 8a को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। गूगल के इस बजट स्मार्टफोन के सभी फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Pixel 7a के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा।

Google Pixel 8a- India TV Hindi
Google Pixel 8 Series Image Source : FILE

Google Pixel 8a को जल्द ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। गूगल के इस लो बजट स्मार्टफोन के सभी फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस स्मार्टफोन में पिछले साल आए Pixel 7a के मुकाबले बड़े अपग्रेड्स मिलेंगे। गूगल का यह फोन लेटेस्ट Tensor G3 प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ आएगा। गूगल अपने इस फोन को मई में अयोजित होने वाले Google I/O 2024 में पेश कर सकता है। इसके साथ Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम भी पेश किया जाएगा।

डिस्प्ले में अपग्रेड

Google Pixel 8a के सभी फीचर्स Android Authority ने लीक की है। वेबसाइट के मुताबिक, गूगल के इस फोन में 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। पिछले साल आए Pixel 7a में भी 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Pixel 8a के कैमरे फीचर्स की बात करें तो गूगल इसके कैमरे में कोई अपग्रेड नहीं करेगा। यह फोन भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 64MP का Sony IMX787 मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। Pixel 7a में भी यही कैमरा सेटअप मिलता है।

प्रोसेसर में अपग्रेड

वहीं, फोन के प्रोसेसर की बात करें तो Pixel 8a को Google Tensor G3 के साथ लॉन्च किया जाएगा। गूगल ने इस प्रोसेसर को Pixel 8 और Pixel 8 Pro में यूज किया है। इस स्मार्टफोन में भी AI फीचर दिया जाएगा, जिनमें Circle To Search,  AI कैप्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। गूगल का यह स्मार्टफोन भी Pixel 7a की तरह 4,300mAh की बैटरी और USB Type C फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung ला रहा दो और तगड़े स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कई डिटेल्स लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक