1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ला रहा दो और तगड़े स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कई डिटेल्स लीक

Samsung ला रहा दो और तगड़े स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कई डिटेल्स लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 20, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 12:16 pm IST

Samsung Galaxy M55 और Galaxy F55 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इन दोनों फोन को कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसके अलावा लॉन्च से पहले Galaxy M55 की लाइव इमेज भी लीक हुई है।

Samsung Galaxy Smartphones- India TV Hindi
Samsung Galaxy Smartphones (Representative image) Image Source : FILE

Samsung जल्द Galaxy M और Galaxy F सीरीज में नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग के ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की लाइव इमेज भी सामने आई है। साथ ही, इन्हें सैमसंग के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर भी लिस्ट किया जा चुका है। सैमसंग के ये दोनों अपकमिंग मिड बजट स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy A सीरीज के हाल में लॉन्च हुए Galaxy A55 से अलग होगा।

Samsung Galaxy M55 को कंपनी के भारत, लैटिन अमेरिका और लीवांट के सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-M556B के नाम से लिस्ट किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का लाइव इमेज Stufflisting ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल से शेयर की है। शेयर किए गए इमेज में फोन के दो कलर ऑप्शन- ब्लू और ब्लैक देखे जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

ये फीचर्स हुए कंफर्म

सैमसंग के इन दोनों फोन के बैक पैनल में फ्लैट डिजाइन की जगह कर्व्ड डिजाइन देखा जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के ये फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। वहीं, FCC लिस्टिंग से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा सैमसंग के इन दोनों डिवाइसेज के बारे में ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं।

Samsung Galaxy A55 5G के फीचर्स

भारत में पिछले दिनों लॉन्च हुए Samsung Galaxy A55 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.6 इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में इन-हाउस Exynos 2480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

Galaxy A55 में 50MP का मेन OIS, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। इसके अलावा फोन IP67 वाटर और डस्ट प्रूफ भी है।

यह भी पढ़ें - Apple ने तोड़ा लाखों यूजर्स का 'दिल', फोल्डेबल iPhone के लिए और लंबा हुआ इंतजार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक