Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HMD ने लॉन्च किया 8200mAh बैटरी वाला टैबलेट, 15 घंटे तक लगातार कर सकते हैं यूज

HMD ने लॉन्च किया 8200mAh बैटरी वाला टैबलेट, 15 घंटे तक लगातार कर सकते हैं यूज

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : May 17, 2024 06:42 am IST, Updated : May 17, 2024 06:42 am IST

HMD ने Nokia T21 टैबलेट को रीब्रांड करके ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। HMD का यह टैबलेट 8200mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट को एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है।

HMD T21 Tablet- India TV Hindi
Image Source : FILE HMD T21 Tablet

HMD Global ने अपना पहला टैबलेट ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Nokia के डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी ने Nokia T21 को रीब्रांड करके नए नाम HMD T21 के साथ उतारा है। हालांकि, इस टैबलेट के कैमरा के डिाजाइन में कंपनी ने थोड़ा बदलाव जरूर किया है। HMD Global की वेबसाइट पर कंपनी का यह नया टैबलेट लिस्ट किया गया है। इस टैबलेट में बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ दमदार 8200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट को एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक लगातार यूज किया जा सकता है।

HMD T21 के फीचर्स

इस टैबलेट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.36 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2000 x 1500 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में कंपनी ने HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसके साथ स्टीरियो स्पीकर लगा है। स्टीरियो स्पीकर की वजह से यूजर्स इस टैबलेट पर अपने पसंदीदा वीडियो कॉन्टेंट कंज्यूम कर सकते हैं। साथ ही, गेमिंग के लिए भी यह टैबलेट अच्छा होगा।

HMD के इस टैबलेट में WGP या AES 2.0 Stylus इनपुट का सपोर्ट दिया गया है। यह टैबलेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इसके साथ Android 14 और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड देने का वादा किया है। इसके अलावा इस टैबलेट में 2027 तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। HMD का यह टैबलेट Unisoc T612 प्रोसेसर पर काम करता है।

Nokia T21 में 8,200mAh की बैटरी दी गई है। इस टैबलेट में 15 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इस टैबलेट में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में भी 8MP का भी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Bluetooh 5.0, Wi-Fi 5 और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

HMD T21 की कीमत

इस टैबलेट को एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट की कीमत EUR 299 यानी लगभग 27,112 रुपये है। इसे एक ही कलर ऑप्शन- Black Steel में खरीद सकते हैं।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement