1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में इस चीनी स्मार्टफोन कंपनी की होने वाली है वापसी, सस्ते दाम में लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

भारत में इस चीनी स्मार्टफोन कंपनी की होने वाली है वापसी, सस्ते दाम में लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 12, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 02:05 pm IST

Honor भारत में पहले से ही मौजूद थी लेकिन यह कंपनी पहले हुवाई का सब ब्रांड हुआ करती थी। अब Honor एक सेप्रेट कंपनी बन गई है। ऑनर ने हाल ही में मार्केट में अपना नया टैबलेट Honor Pad X9 लॉन्च किया है।

Honor India, honor india launch, honor india ceo, honor india news- India TV Hindi
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं इस स्मार्टफोन से शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor एक बार फिर से भारत में अपनी वापसी करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। ऑनर एक सस्ते और दमदार फीचर वाले स्मार्टफोन के साथ भारत में री-एंटर करेगा। इस बात की जानकारी ऑनर इंडिया को लीड कर रहे माधव सेठ ने दी। उन्होंने एक टीजर जारी करके इस बात के संकेत दिए कि Honor एक बार फिर से भारत के स्मार्टफोन बाजार में एंट्री मारने वाला है। 

आपको बता दें कि Honor भारत में पहले से ही मौजूद थी लेकिन यह कंपनी पहले हुवाई का सब ब्रांड हुआ करती थी। अब Honor एक सेप्रेट कंपनी बन गई है। ऑनर ने अभी मार्केट में एक टैबलेट Honor Pad X9 लॉन्च किया है। ऑनर का यह टैबलेट एक एंड्रायड टैबलेटे है। 

कंपनी सितंबर में कर सकती है वापसी

भारत में ऑनर की वापसी को लेकर जो लीक्स सामने आ रही है उसके मुताबिक कंपनी सितंबर महीने में Honor 90 सीरीज को लॉन्च करके कमबैक कर सकती है। कंपनी वापसी से पहले सोशल मीडिया में तेजी से अपने नाम को ब्रैंड कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी भारत में Honor X9a को लॉन्च करके एंट्री करेगी। इससे पहले Honor ने हाल ही में भारत में  Honor Pad X9 को लॉन्च किया था। 

Honor X9a में मिलेंगे ये फीचर्स

आपको बता दें कि Honor X9a को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में पेश करने की प्लानिंग कर रही है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ऑनर ने इसमें Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर  दिया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 5100mAh का बड़ी बैटरी दी गई है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- जियो के इस रिचार्ज प्लान में जबरदस्त ऑफर, ट्रेवलिंग और फूड शॉपिंग में मिलेगी तगड़ी छूट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक