1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 8 पर वापस लौटा बंपर डिस्काउंट ऑफर, इस बार तो पहले से ज्यादा गिर गए दाम

Google Pixel 8 पर वापस लौटा बंपर डिस्काउंट ऑफर, इस बार तो पहले से ज्यादा गिर गए दाम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 20, 2024 05:17 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 05:17 pm IST

Google Pixel 8 के 128GB और 256GB वेरिएंट पर एक बार फिर से डिस्काउंट ऑफर आ चुका है। अगर आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में खरीदने से चूक गए हैं तो अब आपके पास इसे हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका है।

Google Pixel 8, Google Pixel 8 discount Offer, Google Pixel 8 Price drop, Google Pixel 8 Offer- India TV Hindi
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन पर वापस लौटा धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

कुछ दिन पहले बिग बिलयन डेज सेल में Gopgle Pixel 8 स्मार्टफोन पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा था। हालांकि सेल खत्म होते ही इसके दाम में बढ़ोतरी हो गई थी। BBD Sale के बाद यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर करीब 71 हजार रुपये का मिल रहा था। ऐसे में जो लोग डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेने से चूक गए थे वे काफी निराश थे। अगर आप भी सस्ते दाम में Google Pixel 8 को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। 

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए Big Diwali Sale लेकर आ गया है। ऐसे में Google Pixel 8 पर डिस्काउंट ऑफर भी वापस आ गया है। ऐसे में अब आपके पास गूगल के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। डिस्काउंट ऑफर में आप गूगल के फोन को इस समय करीब आधे दाम में खरीद सकते हैं। 

Google Pixel 8 पर आया धमाकेदार डिस्काउंट

Google Pixel 8 फ्लिपकार्ट पर 82,999 रुपये पर लिस्टेड है। अभी फेस्टिव सीजन में कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 48% की कटौती कर दी है। जिसके बाद आप इसे फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही सिर्फ 42,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। Flipkart Axis Bank Credit Card इस्तेमाल करने पर आपको 5% का कैशबैक मिल जाएगा। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर 30 हजार रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। 

Google Pixel 8 128GB पर डिस्काउंट ऑफर

अगर आप 256GB वाला वेरिएंट नहीं लेना चाहते तो आप Google Pixel 8 के 128GB वेरिएंट की तरफ जा सकते हैं। यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर 75,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है लेकिन एक बार फिर से इसमें तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। Big Diwali Sale के मौके पर गूगल पिक्सल 8 पर 47% का प्राइस कट हुआ है। इस ऑफर के साथ आप इसे 39,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें भी आपको 256GB वेरिएंट की तरह बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जाता है। 

Google Pixel 8 के फीचर्स

  1. Google Pixel 8 में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम क साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है। 
  2. यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है इसलिए इसे पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  3. Google Pixel 8 में 6.2 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है जिसमें Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Google Tensor G3 चिपसेट दिया गया है। 
  5. इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में 50+12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंगके लिए इस स्मार्टफोन में 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- BSNL ने Jio-Airtel की बोलती कर दी बंद, 160 दिन वाले प्लान ने यूजर्स की करा दी मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक