1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. India Mobile Congress 2023 की तारीख का हुआ ऐलान, जानें इस बार क्या होगा खास

India Mobile Congress 2023 की तारीख का हुआ ऐलान, जानें इस बार क्या होगा खास

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 13, 2023 08:18 am IST,  Updated : Jul 13, 2023 08:19 am IST

जब 2022 में IMC का आयोजन हुआ था तो भारत में 5G सर्विस को लॉन्च किया गया था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। आइए आपको बताते हैं कि इस बार आईएमसी में क्या कुछ होने वाला है।

Mobile Phones, Mobile Prices in India, top 10 mobiles, upcoming mobiles, tech news, latest gadgets- India TV Hindi
इस इवेंट सरकार 6Gb टेक्नोलॉजी को लेकर भी चर्चा कर सकती है। Image Source : फाइल फोटो

India Mobile Congress 2023: भारत में टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े इवेंट यानी India Mobile Congress (IMC) 2023 का ऐलान हो गया है। IMC 2023 इस बार 27 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है। IMC के इस सातवें एडीशन को इस बार Department of Telecommunications (DoT) और Cellular Operators Association of India होस्ट करेंगे। IMC 2023 की इस बार थीम Global Digital Innovation रखी गई है। 

आपको बता दें कि जब 2022 में IMC का आयोजन हुआ था तो भारत में 5G सर्विस को लॉन्च किया गया था। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। आइए आपको बताते हैं कि इस बार आईएमसी में क्या कुछ होने वाला है। 

दिल्ली  में होगा आयोजन

India Mobile Congress 2023 का आयोजन इस बार दिल्ली में 27 अक्टूबर को होने वाला है। यह इवेंट दो दिन यानी 27 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक चलने वाला है। इवेंट को दिल्ली के प्रगति मैदान पर आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार इवेंट में करीब एक लाख से अधिक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें 350 से ज्यादा गेस्ट स्पीकर्स और 5 हजार से ज्यादा सीनियर एग्जिक्यूटिव हिस्सा लेंगे।

इस साल के India Mobile Congress 2023 में ज्यादातर फोकस टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, 6A के साथ साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ावे पर होगा। इवेंट में 6G को लेकर भारत की तैयारी पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही भारत में 5G की प्रोग्रेस के साथ साथ सेटलाइट, ब्रॉडकास्टिंग, सेमीकंडक्टर और ग्रीन टेक के क्षेत्र में प्रगति के बारे में जानकारी दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- Nothing Phone 2: क्या सच में है कुछ खास या फिर सिर्फ हो हल्ला ही है, खरीदने से पहले जानें सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक