1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी कंपनी ने लॉन्च किया सबसे बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी, थिएटर जाना भूल जाएंगे आप

देसी कंपनी ने लॉन्च किया सबसे बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी, थिएटर जाना भूल जाएंगे आप

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 05, 2025 11:06 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 11:18 am IST

भारतीय ब्रांड ने सबसे बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी पेश किया है। 116.5 इंच की स्क्रीन वाले इस स्मार्ट टीवी में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जो आपको घर में ही थिएटर वाली फील देगा। आप अपने पसंदीदा मूवीज और शोज इसमें एन्जॉय कर सकते हैं।

Wobble Smart TV- India TV Hindi
सबसे बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी Image Source : WOBBLE BY INDKAL

देसी ब्रांड ने भारत का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। अभी तक आपने 75 इंच, 90 इंच और 100 इंच की स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी के बारे में सुना होगा। कुछ समय पहले HiSense ने 100 इंच की स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया था। अब देसी कंपनी IndKal Technologies ने Wobble Maximus नाम का स्मार्ट टीवी पेश किया है। यह स्मार्ट टीवी 116.5 इंच की बड़ी स्क्रीन साइज में आता है। इस स्मार्ट टीवी में आपको मूवी, वेब सीरीज और क्रिकेट मैच देखते समय थिएटर वाली फील आएगी।

बड़ी स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी

Wobble Maximus सीरीज का नया लॉन्च हुआ स्मार्ट टीवी तीन स्क्रीन साइज 86 इंच, 98 इंच और 116.5 इंच में आता है। इस स्मार्ट टीवी के सभी मॉडल 4K QLED + MiniLED डिस्प्ले टेकनोलॉजी से लैस है। ये सभी स्मार्ट टीवी लेटेस्ट Android TV 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें Google TV 5.0 यूजर इंटरफेस मिलेगा, जिसके जरिए आप अपने टीवी पर देखने वाले कंटेंट को आसानी से मैनेज कर सकेंगे।

इस सीरीज के सभी स्मार्ट टीवी 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस तक को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट टीवी भारत में अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्ट टीवी के मुकाबले ज्यादा ब्राइट स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ है। साथ ही, इसके डिस्प्ले में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में इसके अलावा गेमिंग कंसोल और PC कनेक्ट करने के लिए HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें आप LAN केबल, USB, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

Wobble Maximus स्मार्ट टीवी में 240W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके अलावा इसमें दो वुफर भी दिए गए हैं। कंपनी के सीईओ आनंद दुबे ने कहा कि यह भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में लॉन्च होने वाले अब तक का सबसे बड़ी स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी है। यह दुनिया के तय मानकों को चुनौती देने वाला स्मार्ट टीवी हमारे विजन को दर्शाता है। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्ट टीवी की कीमत नहीं बताई है। आने वाले कुछ सप्ताह में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

Facebook, YouTube, X समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर लगा ताला, इस देश ने किया बड़ा डिजिटल स्ट्राइक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक