1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix लाया 'स्मार्टफोन का बाप', 32MP सेल्फी कैमरा समेत तगड़े फीचर्स, कीमत 9 हजार रुपये से भी कम

Infinix लाया 'स्मार्टफोन का बाप', 32MP सेल्फी कैमरा समेत तगड़े फीचर्स, कीमत 9 हजार रुपये से भी कम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 16, 2024 03:40 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 03:46 pm IST

Infinix Hot 40i भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन को 'स्मार्टफोन का बाप' कहा है। फोन में 32MP सेल्फी कैमरा, 256GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। फोन की कीमत 9 हजार रुपये से भी कम है।

Infinix Hot 40i- India TV Hindi
Infinix Hot 40i भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 32MP सेल्फी कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। Image Source : FLIPKART

Infinix Hot 40i: इनफिनिक्स ने भारत में एक और सस्ता बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी इसे 'स्मार्टफोन का बाप' कह रही है। फोन के फीचर्स की बात करें तो यह 32MP सेल्फी कैमरा, 256GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन पिछले साल आए Hot 30i का अपग्रेड मॉडल होगा। इस फोन का सीधा मुकाबला Redmi A3, Realme Narzo N53 और Moto G04 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

Infinix Hot 40i  के फीचर्स

इनफिनिक्स के इस बजट स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में iPhone 15 की तरह डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया गया है। इसके अलावा यह बजट स्मार्टफोन IP53 रेटेड है। Infinix Hot 40i में UniSoc T606 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

इस स्मार्टफोन की रैम को वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए 16GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। वहीं, फोन की इंटरनल स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इनफिनिक्स के इस बजट फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें मैजिक रिंग और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा।

Infinix Hot 40i
Image Source : INFINIXInfinix Hot 40i

Infinix Hot 40i का कैमरा

Infinix Hot 40i के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसके सेल्फी कैमरा से HD क्वालिटी की वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

Infinix Hot 40i की कीमत और ऑफर्स

Infinix Hot 40i को एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 21 फरवरी को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को Palm Blue, Starfall Green, Horizon Gold, और Starlit Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Airtel का धमाका, इन दो प्लान में दे रहा अनलिमिटेड डेटा, 100 रुपये से भी कम होगा खर्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक