1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix ने लॉन्च किया 5500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगी मिलिट्री ग्रेड की मजबूती

Infinix ने लॉन्च किया 5500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगी मिलिट्री ग्रेड की मजबूती

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 27, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 12:58 pm IST

Infinix का 5,500mAh बैटरी और AI फीचर वाला सस्ता फोन लॉन्च हो गया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी और जबरदस्त कैमरे के साथ आता है।

Infinix Note 50X 5G- India TV Hindi
इनफिनिक्स नोट 50X 5G Image Source : FILE

Infinix ने अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी ब्रांड का यह सस्ता स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 8GB रैम और 5,500mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बैक में कंपनी ने यूनीक स्टाइल का कैमरा मॉड्यूल दिया है। इनफिनिक्स नोट सीरीज में कंपनी ने पहले भी कई सस्ते फोन लॉन्च किए हैं। इस फोन में क्या खास है, आइए जानते हैं...

Infinix Note 50X 5G की कीमत

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 128GB में आता है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12,999 रुपये में आता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन - पर्पल, ग्रीन और ग्रे में खरीदा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन की पहली सेल 3 अप्रैल को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट कंपनी पहली सेल में ऑफर कर रही है। इस फोन को 405 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

Infinix Note 50 X 5G के फीचर्स

इनफिनिक्स का यह फोन 6.67 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने विविड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी है। इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी और धूल मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है। इस फोन के साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।

Infinix Note 50X 5G में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इनफिनिक्स का यह फोन Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर काम करता है। फोन में Infinix AI फीचर भी दिया गया है।

इस स्मार्टफोन के बैक में डायमंड कट कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ एक AI लेंस भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - BSNL ने 365 दिन सिम एक्टिव रखने का कर दिया जुगाड़, इस सस्ते प्लान से करोड़ों यूजर्स को राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक