अगर आप एक फ्लिप फोन लेना चाहते हैं लेकिन प्राइस अधिक होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपके पास कम दाम में वाला एक दमदार फ्लिप फोन का ऑप्शन आ चुका है। दरअसल स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने अपना पहला फ्लिप फोन Infinix ZERO Flip को लॉन्च कर दिया है। अपने फीचर्स और प्राइस को लेकर यह पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था।
Infinix ZERO Flip लॉन्च से पहले फ्लिप फोन के सेगमेंट में सैमसंग और मोटोरोला का वर्चस्व था। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन दोनों टेक दिग्गज की मुश्किलें बढ़ा सकता है। दरअसल इनफिनिक्स ने बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज में इस फ्लिप फोन को लॉन्च किया है जो कि सैमसंग और मोटोरोला के फ्लिप फोन की तुलना में कम हैं।
आपको बता दें कि इनफिनिक्स ने Zero Flip स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में एक सिंगल वेरिएंट के साथ ही लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने अपने पहले फ्लिप फोन को 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि लॉन्च ऑफर में आपको 5000 रुपये का बैंक ऑफर डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसे फ्लिपकार्ट से 24 अक्टूबर से खरीद पाएंगे।
भारत में लॉन्च किया गया Infinix ZERO Flip स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च मॉडल की ही तरह है। इसमें आपको कवर डिस्प्ले में सर्कुलर मॉड्यूल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी क्लेम करती है कि आप इसे 4 लाख बार से ज्यादा इसे फोल्ड कर सकते हैं। इसमें आपको रॉक ब्लैक और ब्लॉसम ग्लो जैसे दो ऑप्शन मिलते हैं।
Infinix ZERO Flip में कंपनी ने 6.9 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसमें आपको इनर और आउटर दोनों ही डिस्प्ले में एमोलेड पैनल दिया गया है। इनर डिस्प्ले में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आउटर डिस्प्ले का साइज 3.64 इंच है जिसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट दिया गया है। इसमें इनफिनिक्स ने 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है। खास बात यह है कि इस फोन में कंपनी ने 8GB तक की वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी दिया है। इसका मतलब आपको इसमें कुल 16GB की रैम मिल जाती है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें आपको 50+50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अगर आप सेल्फी लेने के दीवाने हैं तो आपको यह फ्लिप फोन खूब भाने वाला है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आप इस फ्लिप स्मार्टफोन से 4K मोड पर भी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- iPhone 14 512GB की कीमत फिर हुई धड़ाम, यहां मिल रहा है बंपर डिस्काउंट वाला ऑफर
संपादक की पसंद