1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Instagram में आया बड़ा अपडेट, मैसेज भेजने के बाद कर सकेंगे ये काम, वॉट्सऐप फेसबुक में पहले से है मौजूद

Instagram में आया बड़ा अपडेट, मैसेज भेजने के बाद कर सकेंगे ये काम, वॉट्सऐप फेसबुक में पहले से है मौजूद

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 26, 2023 03:32 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 09:41 am IST

मेटा समय समय पर इंस्टाग्राम समय समय नए नए फीचर्स लाता रहता है। अगर आप भी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके गुड न्यूज है। मेटा ने इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश कर दिया है। इंस्टा का नया फीचर आपको मैसेजिंग में बड़ी राहत देने वाला है।

Instagram, Tech news, instagram notes video update, instagram new feature- India TV Hindi
इंस्टाग्राम में आया नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है। करोड़ों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मेटा ने अपने इस ऐप के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम में भी वॉट्सऐप और फेसबुक वाला फीचर मिल गया है। इंस्टाग्राम ने काफी समय पहले इस अपडेट की जानकारी दी थी। 

दरअसल अब इंस्टाग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स को फेसबुक और वॉट्सऐप की ही तरह सेंड किए गए मैसेज एडिट करने सुविधा दे दी है। लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम में भेजे गए मैसेज को भेजने के लिए 15 मिनट तक एडिट कर पाएंगे। इंस्टाग्राम पिछले काफी समय से इस फीचर का इंतजार कर रहे थे। 

यूजर्स के लिए आ रहा है नया फीचर

इंस्टाग्राम यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी नए नए फीचर्स लाती रहती है। पिछले कुछ महीने में इंस्टाग्राम ने कई सारे फीचर्स की टेस्टिंग शुरू की है। इस साल इंस्टाग्राम ने कई सारे फीचर्स को प्लेटफॉर्म में जोड़ा है। जल्द ही कंपनी एक और अपडेट लाने जा रही है। नए अपडेट के बाद यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बैकग्राउंड इमेज को बदल सकेंगे। 

आपको बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर यूजर्स को दिया था। कंपनी ने नोट्स में एक नया ऑप्शन जोड़ा है। अब यूजर्स नोट्स में वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। यूजर्स 2 सेकंड का वीडियो नोट्स में शेयर कर सकते हैं। खास बात यह है कि नोट्स में रियल टाइम वीडियो ही शेयर किया जा सकता है। यानी आप पहले से रिकॉर्ड वीडियो को शेयर नहीं कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- 2023 खत्म होने से पहले Airtel का धमाका, बिना डेली डेटा लिमिट के साथ लॉन्च किए दो प्रीपेड प्लान्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक