1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Instagram पर उम्र छुपाकर टीनएजर्स नहीं बना पाएंगे अकाउंट? Meta ने ली AI की मदद

Instagram पर उम्र छुपाकर टीनएजर्स नहीं बना पाएंगे अकाउंट? Meta ने ली AI की मदद

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 22, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 04:49 pm IST

Instagram ने गलत उम्र बताकर बनाए गए अकाउंट का पता लगाने के लिए AI का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अब उन टीनएजर्स के एडल्ट अकाउंट का पता लगाया जा सकेगा, जिसमें गलत उम्र बताकर अकाउंट क्रिएट किया गया है।

Instagram Teenagers Account- India TV Hindi
इंस्टाग्राम टीनएजर्स अकाउंट Image Source : FILE

Instagram ने फर्जी टीनएजर्स के अकाउंट का पता लगाने के लिए AI का सहारा लेने का फैसला किया है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके टीनएजर्स द्वारा गलत उम्र बताकर बनाए गए अकाउंट का पता लगाएगा। इस समय मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 साल नहीं हैं फिर भी वो इन प्लेटफॉर्म पर गलत उम्र बताकर अकाउंट बनाकर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कम उम्र में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अकाउंट इस्तेमाल करने पर बच्चों के मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसे लेकर कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सवाल भी उठे हैं।

फर्जी एज वाले अकाउंट का लगेगा पता

बता दें पिछले कुछ समय से मेटा का फोटो और शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram अपने यूजर्स का एज वेरिफाई करने के लिए AI का सहारा ले रहा है। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि वो इस टेक्नोलॉजी का एक्टिवली इस्तेमाल कर रही है, ताकि टीनएजर्स द्वारा बनाए गए फर्जी अकाउंट का पता लगाया जा सकेगा।

मेटा की ये पहल कम उम्र के बच्चों को एडल्ट की जगह इंस्टाग्राम के टीनएजर्स अकाउंट में साइन-अप करवाना है। इंस्टाग्राम उन फर्जी एज वाले अकाउंट की पहचान करेगा, जिन्होंने फर्जी जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अकाउंट बनाया है। AI के जरिए उनके पोस्ट को एनालाइज करके असली जन्म तिथि का पता लगाया जाएगा।

पैरेंट्स के साथ मिलकर करेगा काम

Meta का कहना है कि यह इसलिए किया जा रहा है ताकि जो इंस्टाग्राम अकाउंट यूज कर रहे हैं उनका एज सही हो। इसके अलावा इंस्टाग्राम यूजर्स को गलत एज को ठीक करके बदलने की सुविधा भी दे रहा है। हाल ही में मेटा ने अपने ब्लॉग में कहा था कि डिजिटल वर्ल्ड लगातार बदल रही है और कंपनी को भी इसके लिए डेवलप होने की जरूरत है। यह जरूरी है कि वे पैरेंट्स के साथ मिलकर काम करे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक टीनएजर्स के पास टीन अकाउंट हो और उससे जुरी सुरक्षात्मक सेटिंग रहे।

यही नहीं, इंस्टाग्राम ने यह भी कहा है कि वो पैरेंट्स को नोटिफिकेशन भेजना शुरू करेगा, ताकि उन्हें बताया जा सके कि वो अपने बच्चों को यह समझा सके कि ऑनलाइन सही एज बताना उनके लिए क्यों जरूरी है।

यह भी पढ़ें - 25000 रुपये से कम में मिल रहे Split AC, Amazon-Flipkart पर मची है 'लूट'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक