iPhone 15 Latest Update: स्मार्टफोन के लिए 2023 अब तक काफी धमाकेदार रहा है। कई कंपनियों ने तगड़े तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए। हालांकि अभी इसे टीचर ही कहा जा सकता है क्योंकि जुलाई से लेकर दिसंबर तक और भी तगड़े स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इसमें आईफोन 15 और गैलेक्सी जी फ्लिप और फोल्डेबल जैसे किलर स्मार्टफोन शामिल हैं। iPhone 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईफोन की नई सीरीज को लेकर डेली नए नए अपडेट्स आ रहे हैं अब लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक एप्पल iPhone 15 को इस बार नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करेगी।
iphone 15 सीरीज को लेकर लेटेस्ट लीक में खुलासा हुआ है कि कंपनी इस बार एप्पल आईफोन 15 को इस बार नए लुक और नए कलर के साथ मार्केट में उतारेगी। कंपनी ने पिछले कई सालों से आईफोन के कलर वेरिएंट में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। ऐसे में इस बार एप्पल iphone 15 को नए कलर में पेश कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो इस बार iPhone 15 को क्रिमसन कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
क्रिमसन कलर कुछ कुछ डार्क रेड या फ्रि ब्राउन की तरह दिखेगा। एक टिप्सटर ने इस कलर की पुष्टि भी की है। इतना ही नहीं कंपनी अपने iPhone 15 के स्टैंडर्ड मॉडल को एक नए ग्रीन कलर में लॉन्च करेगी। यह ग्रीन कलर कुछ कुछ आईफोन 12 और आईफोन 11 की तरह दिख सकता है। फिलहाल कलर वेरिएंट को लेकर एप्पल की तरफ से किसी भी तकरही की पुष्टि नहीं की गई है।
आपको बता दें कि एप्पल सितंबर में अपना इवेंट आयोजित कर सकती है। तो माना जा रहा है कि इस साल सितंबर यानी अब से करीब 2 महीने बाद हमें आईफोन की नई सीरीज iPhone 15 देखने के मिल सकता है। इस बार एप्पल आईफोन 15 को कई बड़े बदलाव के साथ लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 26 जुलाई को, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 होंगे लॉन्च
संपादक की पसंद