Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 की औंधे मुंह गिरी कीमत, Flipkart Sale में मिलेगा सबसे सस्ता, जानें ऑफर

iPhone 16 की औंधे मुंह गिरी कीमत, Flipkart Sale में मिलेगा सबसे सस्ता, जानें ऑफर

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Sep 12, 2025 09:59 am IST, Updated : Sep 12, 2025 10:28 am IST

iPhone 16 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 23 मार्च से शुरू होने वाले Big Billion Days Sale में एप्पल का यह आईफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा।

iPhone 16 offers- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन 16 पर ऑफर

iPhone 17 की लॉन्चिंग के साथ ही एप्पल ने अपने पुराने मॉडल iPhone 16 की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती कर दी है। 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह आईफोन अब 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से शुरू होने वाले Big Billion Days Sale में यह आईफोन और भी सस्ता मिलेगा। फ्लिपकार्ट ने अपने इस फेस्टिवल सेल की डील्स रिवील करनी शुरू कर दी है।

फ्लिपकार्ट पर मिलेगा सबसे सस्ता

ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपने Flipkart Big Billion Days Sale के मैक्रो पेज पर iPhone 16 समेत कई फोन पर मिलने वाली डील्स रिवील कर दी है। एप्पल का यह आईफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में मिलेगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, अपकमिंग सेल में iPhone 16 को 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में 28,000 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई है।

हालांकि, फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की यह कीमत बैंक ऑफर्स लगाकर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की प्राइस के साथ नियम और शर्तें लिखी हैं। इसमें अतिरिक्त बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑपर्स आदि शामिल है। आईफोन खरीदने वालों को  चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर यह ऑफर मिलेगा।

iPhone 16 को 128GB के शुरुआती वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। वहीं, इस साल एप्पल ने अपने सभी मॉडल 256GB के शुरुआती वेरिएंट के साथ पेश किया है। iPhone 16 के 256GB और 512GB वाले वेरिएंट को क्रमशः 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब ये दोनों मॉडल क्रमशः 79,900 रुपये और 99,900 रुपये में मिल रहे हैं।

iPhone 16 के फीचर्स

iPhone 16 के फीचर्स की बात करें तो यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में डायनैमिक आईलैंड फीचर मिलेगा। साथ ही, यह आईफोन A18 Bionic चिप के साथ आता है। दमदार प्रोसेसर वाला यह आईफोन एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर को सपोर्ट करता है।

इसमें 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी iPhone 16 में 12MP का कैमरा मिलेगा। इसमें कंपनी ने एक्शन के साथ-साथ डेडिकेटेड कैमरा कैप्चर बटन दिया है। यूजर्स को फोटो क्लिक करने के लिए स्क्रीन पर टच नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें -

Google Gemini के इस टूल का Gen Z में क्रेज, जानें कैसे बनाएं अपनी पसंद का 3D Figurine

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement