1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 की कीमत में भारी कटौती, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

iPhone 16 की कीमत में भारी कटौती, Amazon-Flipkart नहीं, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 09, 2026 09:04 am IST,  Updated : May 09, 2026 09:04 am IST

iPhone 16 को एक बार फिर से सस्ते में खरीदने का मौका है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से करीब 18,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।

iPhone 16 price cut- India TV Hindi
आईफोन 16 की कीमत में कटौती Image Source : APPLE

iPhone 16 की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से करीब 18,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह ऑफर अमेजन या फ्लिपकार्ट पर नहीं मिल रहा है। एप्पल का यह फ्लैगशिप फोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में AI फीचर्स और नए तरीके का कैमरा डिजाइन मिलता है।

iPhone 16 में बड़ा प्राइस कट

एप्पल ने अपने इस आईफोन को 2024 में लॉन्च किया था। भारत में यह आईफोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। एप्पल ने पिछले साल iPhone 17 लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत में 10,000 रुपये का फ्लैट प्राइस कट किया गया था। प्राइस कट के बाद यह आईफोन 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था। कंपनी के आधिकारिक पार्टनर्ड स्टोर iNvent पर इसे 63,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट का भी लाभ लिया जा सकता है।

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी शुरू हुए समर सेल में एप्पल का यह आईफोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर, आपका पुराना फोन सही कंडीशन में है तो ज्यादा से ज्यादा एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल सकता है।

iPhone 16 के फीचर्स

एप्पल ने इस आईफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया है। इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड डिजाइन दिया गया है। यह आईफोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर दिया गया है।

iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन USB Type C चार्जिंग, iOS 18 जैसे फीचर्स से लैस है। फोन के बैक में वायरलेस और MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Samsung ने भारत में लॉन्च किया Mini LED TV, नेक्स्ट जेनरेशन AI फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक