1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 में मिलेगा अब तक का सबसे तगड़ा प्रोसेसर, लॉन्च से पहले डिटेल लीक

iPhone 16 में मिलेगा अब तक का सबसे तगड़ा प्रोसेसर, लॉन्च से पहले डिटेल लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 26, 2024 10:25 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 10:25 pm IST

iPhone 16 से जुड़ी एक और नई लीक सामने आई है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल की यह सीरीज कंपनी के अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगी और इसमें AI फीचर भी मिलेगा।

iPhone 16 Representative image- India TV Hindi
iPhone 16 Representative image Image Source : FILE

iPhone 16 सीरीज को आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा। एप्पल की यह नई आईफोन सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज की अपग्रेड होगी। इस सीरीज से जुड़ी कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। एप्पल इस बार अपनी iPhone 16 सीरीज के हार्डवेयर फीचर में बड़ा अपग्रेड करने वाला है। इसके अलावा अपकमिंग iPhone में यूजर्स को नया डिजाइन भी देखने को मिलेगा। हाल ही में आयोजित WWDC 2024 में कंपनी ने Apple AI फीचर की भी घोषणा की है, जिसे इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 16 सीरीज में देखा जा सकता है।

मिलेगा सबसे तगड़ा प्रोसेसर

सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इस साल iPhone 16 सीरीज को अपने अपकमिंग तगड़े प्रोसेसर A18 Pro के साथ लॉन्च करेगा। एप्पल की इस सीरीज में शामिल दोनों प्रो मॉडल में यह प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, iPhone 16 को कंपनी अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर यानी A17 Pro का इस्तेमाल करेगी। ये दोनों ही प्रोसेसर AI फीचर से लैस होंगे। इन प्रोसेसर में न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट यानी NPU का इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो A18 Pro में इस्तेमाल होने वाला NPU कंपनी के M4 चिप से भी ज्यादा पावरफुल हो सकता है।

बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा iPhone 16 Pro

पिछले दिनों iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के डमी मॉडल सामने आए थे। इन दोनों स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज पिछली iPhone 15 Pro के मुकाबले बड़ी होगी। रिपोर्ट की मानें तो iPhone 16 Pro Max में कंपनी 6.9 इंच का डिस्प्ले देगी, जो अब तक लॉन्च हुए सभी iPhone से बड़ा होगा। पिछले साल आए मॉडल में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में डायनैमिक आईलैंड फीचर मिल सकता है। हालांकि, इसके चारों बेजल कैसे होंगे यह डमी यूनिट में साफ नहीं है। डिस्प्ले की साइज बढ़ने का मतलब है कि अपकमिंग iPhone 16 Pro Max का डिस्प्ले रेजलूशन भी पिछले मॉडल से ज्यादा होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक