1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10 सितंबर को आएगी नई iPhone 16 Series? मिलेंगे ये 5 बड़े अपग्रेड्स

10 सितंबर को आएगी नई iPhone 16 Series? मिलेंगे ये 5 बड़े अपग्रेड्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 15, 2024 06:00 am IST,  Updated : Aug 15, 2024 06:00 am IST

iPhone 16 Series का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। Apple की यह नई सीरीज पिछली सीरीज के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकती है। एप्पल अपनी नई सीरीज में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में यह बदलाव करने जा रहा है।

iPhone 16 Series- India TV Hindi
iPhone 16 Series Image Source : FILE

Google Pixel 9 सीरीज के बाद अब यूजर्स को iPhone 16 सीरीज का इंतजार है। एप्पल की यह नई आईफोन सीरीज भी AI फीचर से लैस हो सकती है। iPhone 16 सीरीज में इस साल कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च कर सकती है। पिछले दिनों एप्पल की इस नई सीरीज का रेंडर और हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है। iPhone 16 सीरीज में पिछली iPhone 15 सीरीज के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

Apple की यह नई iPhone 16 सीरीज अगले महीने 10 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। हालांकि, एप्पल की तरफ से नई आईफोन 16 सीरीज की लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। एप्पल की नई iPhone 16 सीरीज में iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। साथ ही, Apple Intelligence का इंटिग्रेशन देखने को मिल सकता है। यही नहीं, नई iPhone 16 सीरीज के डिजाइन में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

डिजाइन में बड़ा अपग्रेड

सामने आए रियल लाइफ इमेज में फोन का बैक डिजाइन यूनीक लग रहा है। इसके बैक में दो कैमरे वाला सेटअप देखा जा सकता है, जो वर्टिकली अलाइंड है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus का लुक और डिजाइन एक जैसा होगा। वहीं, इस सीरीज में आने वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का डिजाइन पिछले साल आए मॉडल की तरह ही हो सकता है।

मिलेगी बड़ी स्क्रीन

इस साल एप्पल की इस सीरीज के सभी मॉडल का डिस्प्ले पिछले साल आए iPhone 15 के मुकाबले बड़ी होगी। iPhone 16 और iPhone 16 Plus में क्रमशः 6.1 इंच और 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, पिछली सीरीज की तरह इसमें भी डायनैमिक आईलैंड फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

दमदार प्रोसेसर

Apple की यह नई सीरीज दमदार प्रोसेसर के साथ आ सकती है। इस सीरीज के सभी मॉडल में A18 सीरीज का Bionic चिपसेट दिया जा सकता है। दोनों प्रो मॉडल में A18 Pro Bionic चिपसेट मिलेगा। वहीं, दोनों स्टैंडर्ड मॉडल में बेसिक प्रोसेसर दिया जाएगा।

बड़ी बैटरी

इस सीरीज की बैटरी को 20 प्रतिशत तक इंप्रूव किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले iPhone 16 सीरीज में ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी मिल सकती है। वहीं iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल 45W USB Type C फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकते हैं।

AI फीचर

एप्पल की यह नई जेनरेशन की चिप सीरीज AI इनेबल्ड होगी, जिसकी वजह से आईफोन यूजर्स भी जेनरेटिव AI बेस्ड फीचर्स को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। iOS 18 के साथ इस नई iPhone 16 सीरीज में Apple Intelligence का इंटिग्रेशन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किए AI फीचर वाले सस्ते लैपटॉप, कीमत 35990 रुपये से शुरू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक