Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16 का First Look आया सामने, कैमरा डिजाइन देखकर फैंस बोले 'Wow'

iPhone 16 का First Look आया सामने, कैमरा डिजाइन देखकर फैंस बोले 'Wow'

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Aug 01, 2024 07:59 pm IST, Updated : Aug 01, 2024 08:00 pm IST

iPhone 16 का रियल इमेज ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें फोन का डिजाइन देखा जा सकता है। एप्पल का यह फोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा डिजाइन दिया जा सकता है, जो देखने में काफी यूनीक हो सकता है।

iPhone 16- India TV Hindi
Image Source : FILE iPhone 16

iPhone 16 को अगले महीने ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग iPhone का रेंडर कुछ सप्ताह पहले सामने आया था, जिसमें फोन का डिजाइन देखने को मिला था। एप्पल इस बार अपने iPhone के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव करने वाला है। इस नए आईफोन का एक रियल लाइफ इमेज ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें इसके कलर ऑप्शन की डिटेल्स भी रिवील हुई है। रियल लाइफ इमेज का लुक और डिजाइन भी रेंडर में सामने आए डिजाइन की तरह ही दिख रहा है।

इन 5 कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च!

ऑनलाइन सामने आए iPhone 16 के रियल लाइफ इमेज में इसे पांच कलर ऑप्शन - व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक में देखा जा सकता है। इस बार कंपनी आईफोन के यैलो कलर ऑप्शन को नहीं लॉन्च करेगी। पिछले साल आए iPhone 15 और iPhone 15 Plus को कंपनी ने यैलो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था।

सामने आए रियल लाइफ इमेज में फोन का बैक डिजाइन यूनीक लग रहा है। इसके बैक में दो कैमरे वाला सेटअप देखा जा सकता है, जो वर्टिकली अलाइंड है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus का लुक और डिजाइन एक जैसा होगा। वहीं, इस सीरीज में आने वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का डिजाइन पिछले साल आए मॉडल की तरह ही हो सकता है।

iPhone 16

Image Source : FILE
iPhone 16

मिलेंगे ये फीचर्स

iPhone 16 और iPhone 16 Plus में क्रमशः 6.1 इंच और 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। ये दोनों फोन A17 Pro Bionic चिपसेट के साथ आ सकते हैं। इनके कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक में 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिल सकता है।

एप्पल की यह नई जेनरेशन की चिप सीरीज AI इनेबल्ड होगी, जिसकी वजह से आईफोन यूजर्स भी जेनरेटिव AI बेस्ड फीचर्स को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल 45W USB Type C फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकते हैं।

ओवरहीटिंग की दिक्कत होगी दूर

पिछले दिनों आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 16 सीरीज में फोन के ओवरहीटिंग की समस्या दूर हो जाएगी। पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज के बैक पैनल में हीटिंग की समस्या है, जिसे कई यूजर्स एक्सपीरियंस कर रहे हैं।

कंपनी ने इसे फिक्स करने के लिए कई अपडेट्स भी जारी किए हैं। इस बार एप्पल इस दिक्कत को दूर करने के लिए iPhone 16 सीरीज में बड़ी ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल करने वाला है, जो फोन को ओवरहीटिंग से बचाएगा। हालांकि, यह कितना कारगर साबित होगा, यह फोन के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें - iPhone यूजर्स की मौज, iOS 17.6 के साथ आया इमरजेंसी वाला यह खास फीचर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement