1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17 की कीमत में सबसे बड़ी कटौती, iPhone Air, iPhone 17 Pro भी हुए सस्ते

iPhone 17 की कीमत में सबसे बड़ी कटौती, iPhone Air, iPhone 17 Pro भी हुए सस्ते

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 04, 2026 03:51 pm IST,  Updated : May 04, 2026 03:51 pm IST

iPhone 17 की कीमत में भारी कटौती हुई है। पिछले साल लॉन्च हुए इस आईफोन को अब तक के सबसे कम प्राइस में घर ला सकते हैं। इसके अलावा iPhone 17 Pro और iPhone Air को भी लोएस्ट प्राइस में खरीद सकते हैं।

iPhone 17 series- India TV Hindi
आईफोन 17 सीरीज हुई सस्ती Image Source : APPLE

Amazon की तरह ही Flipkart पर भी नई सेल की शुरुआत हो रही है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 9 मई से शुरू हो रही है। फ्लिपकार्ट प्लस यूजर के लिए यह सेल 8 मई से ही लाइव हो जाएगी। फ्लिकार्ट पर आयोजित होने वाले इस Summer Sale में iPhone 17 की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की गई है। यही नहीं, एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी काफी सस्ते में मिलेंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 17 की सेल की प्राइस रिवील कर दी है।

iPhone 17 की घटी कीमत

एप्पल का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में इस आईफोन को 71,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 11,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है।

वहीं, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इन दोनों फोन को क्रमशः 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। ये दोनों फोन भी फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में क्रमशः 1,09,900 रुपये और 1,24,900 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। इन दोनों फोन की कीमत में 25,000 रुपये की बड़ी कटौती हुई है।

iPhone Air की बात करें तो इसे भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर यह आईफोन प्राइस कट के बाद 95,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत में 24,000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

पुराने iPhone भी हुए सस्ते

एप्पल के पुराने आईफोन मॉडल्स की बात करें तो iPhone 16 को 58,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है। एप्पल का यह आईफोन 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। हालांकि, iPhone 17 की लॉन्चिंग के बाद इसकी कीमत 69,900 रुपये हो गई थी। फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली समर सेल में इसे आप 21,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 16 Plus को भी 73,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी कीमत में भी 20,000 रुपये से ज्यादा की कटौती हुई है। वहीं, iPhone 15 को 51,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें - AI और क्लाउड बूम से नहीं होगी पानी की किल्लत, एडवांस कूलिंग सॉल्यूशन अपना रही कंपनियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक