1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वीवो ला रहा iPhone 17 जैसा दिखने वाला फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च

वीवो ला रहा iPhone 17 जैसा दिखने वाला फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च

 Published : Dec 11, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 11:56 am IST

Vivo X200T को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह वीवो के X200 सीरीज का तीसरा फोन होगा, जो तगड़े फीचर्स से लैस होगा। फोन का लुक और डिजाइन iPhone 17 की तरह हो सकता है।

Vivo X200T- India TV Hindi
वीवो एक्स 200टी Image Source : VIVO

वीवो जल्द ही भारत में iPhone 17 जैसे दिखने वाला फोन लॉन्च करने वाला है। वीवो का यह फोन मिड बजट प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। इस फोन को साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। Vivo X200 सीरीज का यह फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी, दमदार कैमरे और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आएगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में X200 और X200 FE भारत में लॉन्च कर चुकी है।

Vivo का यह फोन X200T के नाम से आएगा। Smartprix ने इस फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक किया है। वीवो का यह फोन जनवरी के आखिरी सप्ताह में पेश किया जा सकता है। कंपनी पहले ही भारत में Vivo X300 सीरीज पेश कर चुकी है। Vivo X200T को कंपनी 40,000 रुपये की प्राइस रेज में उतार सकती है। इस सीरीज के अन्य दोनों मॉडल 50,000 रुपये की रेंज में आते हैं। हालांकि, इस फोन के किसी फीचर्स की डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। फोन का लुक Vivo X200 FE की तरह हो सकता है।

Vivo X200 FE के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.31 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वीवो अपने इस फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP68, IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

Vivo X200 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का सेकेंडरी और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी वीवो के इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें -

Redmi ने लॉन्च किए 200MP कैमरा वाले दो धाकड़ फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Samsung Galaxy S25+ में बड़ा प्राइस कट, अमेजन पर औंधे मुंह गिरी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक