Apple ने एक बार फिर से ग्लोबल स्मार्टफोन सेल में अपना दबदबा कायम किया है। क्यूपरटिनो की कंपनी के 5 डिवाइसेज ग्लोबल टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, टॉप-4 बेस्ट सेलिंग डिवाइसेज में एप्पल के ही चारों डिवाइसेज शामिल हैं। एप्पल के अलावा सैमसंग के 4 डिवाइसेज टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में है जबकि टॉप-10 की लिस्ट में इस बार Xiaomi ने भी अपनी जगह बना ली है। कंपनी का एक बजट फोन दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में शामिल हो गया है।
iPhone 17 Pro Max: दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने 2025 के Q4 में ग्लोबली बिकने वाले स्मार्टफोन का डेटा शेयर किया है। iPhone 17 Pro Max ग्लोबली सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। वहीं, पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को पूरी दुनिया में यूजर्स ने हाथों-हाथ लिया है। इस सीरीज के तीनों फोन दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-3 स्मार्टफोन में शामिल हैं।

सितंबर 2026 में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro Max साल की तीसरी तिमाही में 10वें नंबर पर था, जो Q4 में पहले नंबर पर पहुंच गया। वहीं, iPhone 17 दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। यह फोन Q3 में 18वें नंबर पर था, जो Q4 में दूसरे नंबर पर काबिज है। इसके अलावा iPhone 17 Pro दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। Q3 में इसकी रैंकिंग 17वीं थी। 2025 में लॉन्च हुए iPhone 16 का जलवा अभी भी बरकरार है। 2025 के तीन क्वार्टर में यह फोन पहले नंबर पर काबिज रहा है। Q4 में यह दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है।
Samsung और Xiaomi के ये फोन भी हैं रेस में
एप्पल के अलावा Samsung के तीन डिवाइसेज क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर काबिज हैं। ये फोन Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy A07 हैं। इन तीनों फोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया है। इसके अलावा iPhone 16e दुनिया का आठवां सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। Q3 में इसकी रैंक 4 थी। Xiaomi के पिछले साल लॉन्च हुए Redmi A5 को टॉप-10 में शामिल किया गया है। यह दुनिया का नौवां सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। वहीं, Samsung Galaxy S25 दुनिया का 10वां सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। Q3 में इसकी रैकिंग 11वीं थी।
यह भी पढ़ें - Samsung ने महंगे किए Galaxy A, Galaxy F सीरीज के कई फोन, जानें क्या है नई कीमत