Samsung ने एक बार फिर से अपने कई मिड बजट फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पिछले महीने ही अपने Galaxy A और Galaxy M सीरीज के कुछ फोन की कीमतें बढ़ाई है। अब कंपनी ने Galaxy A और Galaxy F सीरीज के कुछ फोन की कीमतों में इजाफा किया है। मेमोरी चिप की कमी की वजह से स्मार्टफोन कंपनियों का ओवरऑल कॉस्ट बढ़ गया है, जिसकी वजह से कंपनी को अपने एंड प्रोडक्ट की प्राइस मे 20 से 25% तक का इजाफा करना पड़ा है।
Samsung Galaxy A, Galaxy F सीरीज की बढ़ी कीमत
दक्षिण कोरियाई कंपनी के फोन की बढ़ी कीमतें आज यानी 10 अप्रैल से लागू हो रही है। इस Price Hike के बाद सैमसंग के मिड और बजट रेंज वाले फोन 3,500 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सैमसंग के फोन की बढ़ी हुई कीमत अपने X हैंडल से शेयर की है।
Samsung Galaxy A06 5G, Galaxy A07, Galaxy A17 5G, Galaxy A36 5G और Galaxy A57 5G के अलावा Samsung Galaxy F17 5G की कीमत में इजाफा किया गया है। ये सभी फोन आज यानी 10 अप्रैल सेही बढ़ी हुई कीमत में खरीदे जा सकेंगे।
Galaxy A06 5G
Samsung Galaxy A06 5G की कीमत में 1,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है। यह फोन 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये थी, जो 1,000 रुपये बढ़कर 13,499 रुपये हो गई है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स को क्रमशः 13,999 रुपये और 15,999 रुपये में लॉन्च हुए थे। कीमत बढ़ने के बाद ये दोनों फोन क्रमशः 15,499 रुपये और 17,499 रुपये में मिल रहे हैं।
Galaxy A07 5G
Samsung Galaxy A07 5G की कीमत में 1,250 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसका बेस 4GB RAM + 64GB वाला वेरिएंट 9,749 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स को क्रमशः 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में लॉन्च हुए थे। कीमत बढ़ने के बाद ये दोनों फोन क्रमशः 16,499 रुपये और 18,499 रुपये में मिल रहे हैं।
Galaxy A17 5G
Samsung Galaxy A17 5G की कीमत में भी 1,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये से बढ़कर 21,499 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट भी 22,499 रुपये से बढ़कर 23,499 रुपये का हो गया है, जबकि 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 26,499 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये का हो गया है।
Galaxy A36 5G
Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 32,499 रुपये से बढ़कर 33,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट भी 36,499 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये का हो गया है, जबकि 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 40,499 रुपये से बढ़कर 43,499 रुपये का हो गया है।
Galaxy A56 5G
Samsung Galaxy A56 5G की कीमत में 3,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये से बढ़कर 43,499 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट भी 44,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये का हो गया है, जबकि 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 48,999 रुपये से बढ़कर 52,499 रुपये का हो गया है।
Galaxy F17 5G
Samsung Galaxy F17 के भी सभी वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया गया है। इसके 4GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसका 6GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 18,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये का हो गया है, जबकि 8GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 20,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये में मिलेगा। फोन की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
यह भी पढ़ें - 55 इंच के Smart TV पर ऑफर्स की बारिश, आधी कीमत में घर लाने का मौका