1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड, फोटोग्राफी करने वालों की मौज

iPhone 18 Pro के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड, फोटोग्राफी करने वालों की मौज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 24, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 07:00 pm IST

iPhone 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा फीचर दिया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को DSLR क्वालिटी की फोटोग्राफी करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अपकमिंग आईफोन में और भी कई अपग्रेड मिल सकते हैं।

iPhone 18 pro camera- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो के कैमरा में अपग्रेड Image Source : INDIA TV

iPhone 18 Pro के कैमरा में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। Apple अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में वेरिएबल अपर्चर फीचर देने वाला है, जो फोटोग्राफी करने वालों की बड़ी टेंशन खत्म कर देगा। खास तौर पर यूजर्स को iPhone में DSLR वाला फीचर मिलने लगेगा। एप्पल लंबे समय से इस फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर कैमरा के लेंस को ऑब्जेक्ट के हिसाब से एडजस्ट करने की आजादी देगा, जो फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा।

कैमरा में अपग्रेड

चीनी भरोसेमंद टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने एप्पल के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन से जुड़ी ये जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर फीचर दिया जा सकता है। एप्पल के अब तक लॉन्च हुए आईफोन में फिक्स्ट अपर्चर मिलता है, जिसकी वजह से कुछ शॉट्स में लेंस अडजस्ट नहीं कर पाता है और तस्वीर एवरेज आती है।

फोटोग्राफी होगी बेहतर?

वेरिएबल अपर्चर होने से कैमरा का लेंस सीन के हिसाब से एडजस्टमेंट करता है, जिसकी वजह से फोटोग्राफी और भी नेचुरल लगती है और DSLR जैसी क्वालिटी मिलेगी। रिपोर्ट की मानें तो एप्पल के अपकमिंग आईफोन में 200MP का पेरीस्कोप लेंस भी मिल सकता है, जिसकी वजह से यूजर्स को और बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिल सकेगा। यही नहीं, कैमरा ऐप को भी इंप्रूव किया जाएगा, ताकि अलग-अलग शूटिंग मोड्स में तस्वीर क्लिक की जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में 1/1.12 इंच का बड़ा सेंसर मिल सकता है।

iPhone 18 Pro सीरीज को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस साल एप्पल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा पहले फोल्डेबल iPhone को भी लॉन्च करने वाला है। एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, iPhone 18 को अगले साल iPhone 18e के साथ लॉन्च किए जाने की तैयारी है। इसमें कंपनी कोई अपग्रेड नहीं करने वाली है।

यह भी पढ़ें - लिफ्ट में क्यों नहीं आता है मोबाइल का सिग्नल? बिना नेटवर्क के भी कैसे कर पाएंगे कॉल? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक