1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 की रिलीज डेट और भारत में कितनी होगी कीमत, नए लीक से सामने आईं डिटेल्स

iPhone 18 की रिलीज डेट और भारत में कितनी होगी कीमत, नए लीक से सामने आईं डिटेल्स

 Published : Mar 29, 2026 12:26 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 12:26 pm IST

आईफोन लवर्स जो बेसब्री से iPhone 18 का इंतजार कर रहे हैं वो नए डिटेल्स जानने के लिए जरूर उत्सुक होंगे और ताजा लीक से कुछ नई जानकारी सामने आईं हैं।

iPhone 18 - India TV Hindi
आईफोन 18 (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : GEMINI/NANO BANANA PRO

iPhone 18 Release Date: एप्पल की iPhone सीरीज के लॉन्च का एक तय समय है और एप्पल हर साल इसी तय समय पर अपनी आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है। ऐसे शुरुआती हिंट मिले हैं कि एप्पल अपने नॉर्मल रूटीन में बदलाव कर सकता है। iPhone 18 को तयशुदा टाइम से देर से लॉन्च किया जा सकता है और जो खरीदार Apple iPhone के लिए उत्सुक हैं, इनके लिए इसका लॉन्च और भी दिलचस्प बन जाएगा। हालांकि आईफोन 18 के लॉन्च को लेकर जो रुझान और बज़ बन रहा है, उसे देखते हुए इसके लॉन्च से जुड़ी कोई भी खबर आईफोन लवर्स के लिए खास बन जाती है। 

iPhone 18 की रिलीज डेट और लॉन्च टाइमलाइन

खबर है कि एप्पल अपने बेस और प्रो मॉडल की रिलीज को अलग-अलग कर सकता है। प्रो मॉडल अभी भी सितंबर के आसपास आएंगे जो कंपनी के तयशुदा समय और कार्यक्रम के मुताबिक है। फिर भी iPhone 18 एंट्री-लेवल मॉडल बाद में, शायद अगले साल (2027) के मार्च में जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुमकिन है कि iPhone 18 मार्च के बीच में लॉन्च किया जाएगा. यह बदलाव एप्पल को इसके हर एक आईफोन मॉडल पर पर्सनल तरीके से ज्यादा फोकस करने में सक्षम बनाता है। यह कंपनी को भारत जैसे बाजारों में मांग को बेहतर ढंग से मैनेज करने में भी मदद कर सकता है।

संभावित कीमत

यह माना जाता है कि iPhone 18 पिछले मॉडलों की ही प्राइस कैटेगरी में रहेगा। 256GB को भारत में लगभग 85,900 रुपये में बेचा जा सकता है। यह इसके प्रो मॉडल के लिए नहीं है। जो यूजर्स प्रीमियम डिवाइस चाहते हैं लेकिन प्रीमियम मॉडल के लिए रकम खर्च करने को तैयार नहीं हैं, उनके लिए ये कीमत आकर्षक हो सकती है और Apple ऐसे कस्टमर्स पर फोकस कर सकता है।

iPhone 18 डिजाइन और डिस्प्ले

iPhone 18 में डिजाइन के मामले में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। एप्पल भी पिछले मॉडल की तरह ही लुक पर कायम रह सकता है। फिर भी इसे नया दिखाने के लिए इसे नए कलर ऑप्शन्स के साथ तैयार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि फोन 6.3 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को बनाए रख सकता है जो इसकी स्क्रॉलिंग और इसको ओवरऑल स्मूथ बनाएगा। ब्राइटनेस का लेवल भी ज्यादा हो सकता है जिससे धूप में या बाहरी इस्तेमाल के लिए ये कंफर्टेबल हो सकता है।

संभावित कैमरा डिटेल्स

iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम भी हो सकता है. इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा और 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है। इसके जरिए फोटोज में और डिटेल्स आएंगी कम लाइट में भी ये बेहतर परफॉर्मेंस वाली फोटोज खींचने के काबिल होगा। सेल्फी के मामले में फोन में बेहतर फ्रंट कैमरा हो सकता है। इससे सोशल मीडिया और वीडियो कॉल का एक्सपीरीएंस और बढ़िया होगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर देखा जाए तो नए डिवाइस में Apple एक नए चिपसेट का उपयोग करेगा। इसमें 8GB रैम दी जा सकती है जो कई काम करने में काबिल होगी। फोन एडवांस्ड AI के साथ अपडेटेड iOS के साथ भी काम करेगा और इसकी ओवरऑल परफॉर्मेंस को शानदार बनाएगा।

बैटरी कैपेसिटी

बैटरी कैपेसिटी में बढ़ोतरी हो सकती है और आईफोन18 में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी भी हो सकती है। इससे डेली बेस पर यूज का टाइम बढ़ सकता है और चार्जिंग की फ्रीक्वेंसी कम हो सकती है यानी फोन चार्ज करने की कम जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ें

BSNL का धांसू ऑफर, बिना DTH के देख पाएंगे 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक