1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल का फोल्डेबल आईफोन कैसा दिखेगा? डिजाइन से लेकर कीमत तक की डिटेल लीक

एप्पल का फोल्डेबल आईफोन कैसा दिखेगा? डिजाइन से लेकर कीमत तक की डिटेल लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 20, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 12:25 pm IST

फोल्डेबल आईफोन का रेंडर सामने आया है, जिसमें इसकी झलक देखी गई है। एप्पल का यह फोल्डेबल आईफोन देखने में आईपैड मिनी की तरह हो सकता है। इसकी कीमत की भी जानकारी सामने आई है।

iphone fold, apple- India TV Hindi
फोल्डेबल आईफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : UNSPLASH

एप्पल के फोल्डेबल आईफोन को लेकर पिछले कई साल से बातें हो रही है। अमेरिकी कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस फोल्डेबल आईफोन का डिजाइन सामने आया है। इसके अलावा इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी सामने आई है। एप्पल अपने इस फोल्डेबल आईफोन को अगले साल iPhone 18 सीरीज के साथ पेश कर सकता है।

रेंडर आया सामने

iPhone Fold का पहला रेंडर सामने आया है, जहां इसके डिजाइन की डिटेल रिवील हुई है। यह फोल्डेबल आईफोन देखने में iPad Mini की तरह हो सकता है। इसमें मेन फोल्डेबल स्क्रीन के साथ एक छोटा एक्सटर्नल डिस्प्ले भी दिया जाएगा। इस फोल्डेबल आईफोन का कवर डिस्प्ले सैमसंग के फोल्डेबल फोन के मुकाबले छोटा है। वहीं, फोन अनफोल्ड होने के बाद iPad Mini की तरह दिखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Fold की चौड़ाई 83.8mm हो सकती है। वहीं, यह फोल्डबल आईफोन 9.6mm मोटा और 120.6mm ऊंचा हो सकती है।

iphone fold, apple
Image Source : IPHONE-TICKER.DEआईफोन फोल्ड

एप्पल के इस फोल्डेबल आईफोन में 1.8mm का हिंज दिया जाएगा। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इस आईफोन की मेन स्क्रीन पर पंच-होल डिजाइन वाला सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसमें 5.4 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया जा सकता है। लीक हुए रेंडर के मुताबिक, यह अनफोल्ड होने पर iPad Mini जैसा हो जाएगा। इसमें 7.76 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। इस आईफोन की मोटाई 4.8mm हो सकती है।

कितनी होगी कीमत?

एप्पल के फोल्डेबल आईफोन की कीमत करीब 1,999 डॉलर यानी लगभग 1,74,000 रुपये हो सकती है। कंपनी इसे अगले साल सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, एप्पल ने अपने फोल्डेबल आईफोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

फोल्डेबल आईफोन के अलावा फोल्डेबल आईपैड भी लॉन्च किया जा सकता है। पहले भी ऐसी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें ये दावा किया गया है कि एप्पल का पहला फोल्डेबल डिवाइस आईपैड जैसा हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग आईफोन 18 सीरीज वाले प्रोसेसर, कैमरा आदि के साथ इसे पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

डीपफेक पर बड़ा एक्शन, YouTube ने बैन किया ये भारतीय चैनल, एआई से वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं

BSNL के इस सस्ते प्लान ने बढ़ाई निजी कंपनियों की टेंशन, 50 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम, मिलेगी फ्री कॉलिंग और डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक