1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. महंगे हो सकते हैं iPhone? मेमोरी चिप की शॉर्टेज ने Apple की बढ़ाई टेंशन

महंगे हो सकते हैं iPhone? मेमोरी चिप की शॉर्टेज ने Apple की बढ़ाई टेंशन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 30, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 02:00 pm IST

iPhone की कीमत में इजाफा की उम्मीद की जा रही है। एआई डेटा सेंटर की वजह से मेमोरी कंपोनेंट की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसने एप्पल की टेंशन बढ़ा दी है।

iPhone price hike- India TV Hindi
महंगे हो सकते हैं आईफोन Image Source : APPLE

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple इन दिनों मेमोरी चिप क्राइसिस से जूझ रही है। रिपोर्ट की मानें तो इसका असर दुनियाभर में आईफोन के प्रोडक्शन पर पड़ने वाला है। सप्लाई चेन कॉस्ट बढ़ने से आईफोन की कीमत में इजाफा किया जा सकता है यानी आने वाले कुछ सप्ताह में आईफोन महंगे हो सकते हैं। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन में इस्तेमाल किए जाने वाले मेमोरी कंपोनेंट की कीमत में 45% तक का इजाफा हो गया है। खास तौर पर 2027 में लॉन्च होने वाले आईफोन पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

AI डेटा सेंटर ने सप्लाई चेन किया डिस्टर्ब

सामने आई एक इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक, AI डेटा सेंटर में चिप की भारी डिमांड की वजह से मेमोरी कंपोनेंट की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। बड़ी टेक कंपनियां अपना एआई डेटा सेंटर सेटअप कर रही हैं। इसकी वजह से ज्यादातर चिपमेकर्स डेटा सेंटर के लिए चिप बना रहे हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी आदि में यूज होने वाले मेमोरी कंपोनेंट का प्रोडक्शन कम हो रहा है, जिसकी वजह से सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है। हालांकि, मेमोरी कंपोनेंट की कीमत स्मार्टफोन के ओवरऑल कॉस्ट का 10 से 15 प्रतिशत ही होता है। चिप की शॉर्टेज की वजह से एप्पल को अब बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

क्या iPhone की बढ़ेगी कीमत?

पिछले दिनों सैमसंग समेत कई चीनी ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में 10 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन की बिक्री पर भी पड़ा है। भारत में पहली बार स्मार्टफोन की डिमांड माइनस में पहुंची है। फ्लैगशिप फोन को छोड़ दिया जाए तो मिड और बजट स्मार्टफोन की डिमांड पर इसका असर साफ-साफ दिख रहा है।

एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एप्पल मेमोरी कंपोनेंट की शॉर्टेज को अलग तरीके से हैंडल करने वाला है। कंपनी मेमोरी कंपोनेंट के कॉस्ट को डायरेक्ट ग्राहकों पर ट्रांसफर करने की बजाय फोन के अन्य पोर्शन में इसे एडजस्ट कर सकता है। वहीं, कंपनी अग्रेसिव मेमोरी सप्लाई को लेकर भी काम कर रही है, ताकि उसकी प्रोडक्ट लाइन में दिक्कत न हो। एप्पल इस साल iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Ultra (iPhone Fold) को सितंबर में लॉन्च करने वाला है। वहीं, कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन MacBook और AI स्मार्ट डिवाइसेज भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें - Oppo Reno 16 Pro की लॉन्च डिटेल आई सामने, बड़ी बैटरी के साथ कैमरे में बड़ा अपग्रेड?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक