1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Reno 16 Pro की लॉन्च डिटेल आई सामने, बड़ी बैटरी के साथ कैमरे में बड़ा अपग्रेड?

Oppo Reno 16 Pro की लॉन्च डिटेल आई सामने, बड़ी बैटरी के साथ कैमरे में बड़ा अपग्रेड?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 30, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 01:24 pm IST

Oppo Reno 16 Pro की लॉन्च टाइमलाइन समेत कई फीचर्स सामने आ गए हैं। ओप्पो के इस मिड बजट फोन के कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है।

Oppo reno 16 pro- India TV Hindi
ओप्पो रेनो 16 प्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

Oppo Reno 15 Pro के बाद Reno 16 Pro की तैयारी चल रही है। चीनी ब्रांड ने अपने इस अपकमिंग मिड बजट फोन के बारे में फिलहाल आधिकारिकत तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, ओप्पो के इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इस फोन की बैटरी से लेकर कैमरा में भी अपग्रेड किए जाने की संभावना है। फोन में 8,000mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

Oppo Reno 16 Pro कब होगा लॉन्च?

भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने X के जरिए Oppo Reno 16 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और संभावित लॉन्च टाइमलाइन शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन जुलाई और अगस्त के बीच लॉन्च किया जा सकता है। Reno 15 सीरीज को चीनी बाजार में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। भारत में यह सीरीज साल की शुरुआत में पेश की गई है। महज कुछ महीने के अंदर ही ओप्पो अपनी इस मिड बजट सीरीज को अपग्रेड कर रही है।

मिलेंगे ये फीचर्स?

Oppo Reno 16 Pro के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.32 इंच के OLED पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Reno 15 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया गया था। फोन का डिस्प्ले 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। अपकमिंग मिड बजट फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी फोन के कैमरा में बड़ा अपग्रेड करने वाली है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, फोन में एल्युमीनियम और ग्लास बॉडी का यूज किया जा सकता है।

OnePlus Reno 16 Pro का कैमरा मॉड्यूल OnePlus 15 Pro की तरह रहने वाला है। इस फोन को मीडियाटेक के मिड बजट चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल सकता है। साथ ही, फोन की बैटरी 6,500mAh से लेकर 8,000mAh तक हो सकती है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

पहले आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 16 Pro को 5 स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में उतारा जा सकता है। इस फोन के अलावा कंपनी इस सीरीज में Oppo Reno 16 Pro Mini और Oppo Reno 16 Pro Max को भी पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें - OnePlus और Realme हुए मर्ज? भारतीय बाजार में क्या होगा असर? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक