1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone Ultra होगा Apple का सबसे तगड़ा फोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

iPhone Ultra होगा Apple का सबसे तगड़ा फोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 02, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 04:47 pm IST

iPhone Ultra से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन फीचर्स के मामले में सबसे दमदार हो सकता है। इसमें वेपर चेंबर कूलिंग के साथ-साथ दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है।

iPhone ultra- India TV Hindi
आईफोन अल्ट्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : CGI

Apple अपना पहला फोल्डेबल आईफोन इस साल सितंबर में लॉन्च करने वाला है। टेक कंपनी के इस फोल्डेबल आईफोन के बारे में नई-नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। इसे iPhone Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। iPhone 18 Pro सीरीज के साथ इस फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल का यह अब तक का सबसे पावरफुल आईफोन हो सकता है। इसके कलर वेरिएंट की डिटेल सामने आई है। साथ ही, इसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है, जो ज्यादातर गेमिंग फोन में दिया जाता है।

एक ही कलर में होगा पेश?

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, एप्पल का यह पहला फोल्डेबल iPhone व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी कितनी सही है, ये फोन लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा। एक और चीनी प्लेटफॉर्म ने भी दावा किया है कि iPhone Ultra को एक ही कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं, लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इसे डीप ब्लू फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone 17 Pro को भी इसी कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

सबसे दमदार iPhone!

पहले आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Ultra में वेपर चेंबर कूलिंग (VC) सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी फोन के थर्मल फीचर को बेहतर करने के लिए गेमिंग स्मार्टफोन जैसा फीचर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने थर्मल इंजीनियरिंग में बड़ा निवेश किया है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro में भी कंपनी ने वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह कंपनी का तीसरा आईफोन होगा, जो वेपर चेंबर कूलिंग के साथ आ सकता है।

iPhone Ultra के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें भी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro  Max की तरह A19 Pro Bionic चिपसेट मिल सकता है। एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के फ्रंट और रियर कैमरे के डिजाइन से जुड़ी जानकारियां भी पहले सामने आ चुकी है। इस फोल्डेबल आईफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 48MP के दो रियर कैमरे के साथ-साथ 18MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन के डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - 1799 रुपये में लॉन्च हुआ वाटरप्रूफ फीचर फोन, पानी में भींगने पर नहीं होगा खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक