1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिलेंगे 16GB रैम समेत कई धांसू फीचर्स

iQOO ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, मिलेंगे 16GB रैम समेत कई धांसू फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 26, 2025 01:51 pm IST,  Updated : May 26, 2025 01:51 pm IST

iQOO Neo 10 भारत में लॉन्च हो गया है। आईकू का यह गेमिंग स्मार्टफोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 16GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

iQOO Neo 10 5G- India TV Hindi
आईकू नियो 10 5जी Image Source : IQOO INDIA

iQOO ने अपना एक और दमदार गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। आईकू का यह स्मार्टफोन 7000mAh की बैटरी और 16GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। साथ ही, कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट 3nm फ्लैगशिप प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। iQOO Neo 10 पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Neo 9 का अपग्रेड है, जिसमें बैटरी से लेकर प्रोसेसर और डिस्प्ले तक को बेहतर बनाया गया है। यह फोन Realme, Poco, Xiaomi के गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

iQOO Neo 10 की कीमत

iQOO Neo 10 को चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स क्रमशः 33,999 रुपये, 35,999 रुपये और 40,999 रुपये में आते हैं।

iQOO Neo 10 कीमत
8GB RAM + 128GB 31,999 रुपये
8GB RAM + 256GB 33,999 रुपये
12GB RAM + 256GB 35,999 रुपये
16GB RAM + 512GB 40,999 रुपये

इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर 3 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। आईकू के इस स्मार्टफोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इस तरह से आप फोन की खरीद पर 4,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

iQOO Neo 10 के फीचर्स

यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें फुल एचडी प्लस रेजलूशन का सपोर्ट मिलेगा। आईकू के इस फोन में IP65 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को बारिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

iQOO Neo 10 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 16 5G बैंड, IR ब्लास्टर, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और WiFi 7 को सपोर्ट करता है। फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह गेमिंग स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल तक OS और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन Sony IMX882 कैमरा सेंसर मिलता है। प्राइमरी कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक