1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 12,000 रुपये से कम में मिल रहा Oppo का 6000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन

12,000 रुपये से कम में मिल रहा Oppo का 6000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 26, 2025 11:38 am IST,  Updated : May 26, 2025 11:38 am IST

Oppo A5x 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। ओप्पो का यह 6000mAh बैटरी वाला फोन हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की खरीद पर अच्छा बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Oppo A5x- India TV Hindi
ओप्पो A5x Image Source : FILE

Oppo ने पिछले दिनों अपना बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर शुरू हो गई है। ओप्पो का यह फोन 12,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। ओप्पो ने अपने इस स्मार्टफोन को A5 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल फोन के तौर पर पेश किया है। फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी, वाटरप्रूफ फीचर से लैस है।

सस्ते में मिल रहा फोन

Oppo A5x 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लू और लेजर व्हाइट में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर कंपनी की तरफ से 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है और इसे 11,999 रुपये में घर लाया जा सकता है।

Oppo A5x 5G के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन 6.67 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है और इसमें आप 720 x 1604 पिक्सल का वीडियो देख सकते हैं। साथ ही, इसमें 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। 

Oppo A5x में मीडियाटेक डायमेन्सिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB फिजिकल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिसे वर्चुअली 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, यह फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

ओप्पो का यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। इसमें कई एआई बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें AI Eraser 2.0, रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI अनब्लर, AI क्लियरिटी इन्हांसर, एआई स्मार्ट इमेज मैटिंग 2.0 टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 32MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक