1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO Z11 का डिजाइन आया सामने, लीक हुए पोस्टर में दिखी फोन की पहली झलक

iQOO Z11 का डिजाइन आया सामने, लीक हुए पोस्टर में दिखी फोन की पहली झलक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 03, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 06:08 pm IST

iQOO Z11 का डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गया है। इसके भारतीय वेरिएंट में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले यह अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आ सकता है।

iQOO Z11- India TV Hindi
आईकू जेड 11 लाइट Image Source : INDIA TV

iQOO Z11 भारत में जल्द लॉन्च के लिए तैयार है। आईकू का यह फोन भारत में नए डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही, इसके फीचर्स में भी बड़े बदलाव की संभावना है। आईकू ने इस फोन के ग्लोबल वेरिएंट को कुछ सप्ताह पहले लॉन्च किया था। फोन में 9,020mAh की बैटरी, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में भी बड़ी बैटरी दी जाएगी।

डिजाइन की दिखी झलक

iQOO ने हाल ही में भारतीय बाजार में इस सीरीज के सस्ते मॉडल iQOO Z11 Lite को लॉन्च किया है। अपकमिंग स्टैंडर्ड मॉडल के डिजाइन की डिटेल सामने आई है। भारतीय टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस फोन का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक मिलती है। आईकू के इस फोन में Google Pixel के हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल जैसा डिजाइन दिया गया है। इसमें दो बड़े कैमरा सेंसर के साथ एक रिंग लाइट दी गई है। वहीं, फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलेगा।

iQOO Z11 के ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी ने 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। भारतीय वेरिएंट में भी कंपनी बड़ा डिस्प्ले देगी। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन के साथ-साथ 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। भारत में इस फोन को 8,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।

कितनी होगी कीमत?

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन IP68, IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसे भारत में 12GB रैम के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। साथ ही, इसमें कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। रिपोर्ट की मानें तो यह फोन भारत में 35,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

आईकू ने पिछले साल iQOO Z10 को भारत में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। अपकमिंग iQOO Z11 में कंपनी बड़ा अपग्रेड करने वाली है। यह फोन ग्लोबल वेरिएंट के मुकाबले अपग्रेड फीचर के साथ पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - क्या है कम्युनिटी सोलर? बिना छत पर पैनल लगाए मिलेगी Solar से बिजली, कितना आएगा खर्च?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक