1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio इन यूजर्स के लिए लाया 1234 वाला सस्ता प्लान, 11 महीने तक रिचार्ज की झंझट खत्म

Jio इन यूजर्स के लिए लाया 1234 वाला सस्ता प्लान, 11 महीने तक रिचार्ज की झंझट खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 02, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 02:07 pm IST

Jio के पास 1234 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज प्लान खास यूजर्स के लिए है। जियो के इस प्लान में 336 दिन यानी 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

Jio 1234 recharge plan- India TV Hindi
जियो का 1234 रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

Jio ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए नए साल के मौके पर 200 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो के पास इसके अलावा 1234 रुपये वाला खास रिचार्ज प्लान है, जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो का यह रिचार्ज प्लान भी खास यूजर्स के लिए है। जियो यूजर्स एक बार अपना नंबर रिचार्ज कराकर 11 महीने तक टेंशन फ्री रह सकते हैं। आइए, जानते हैं, जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में...

Jio का 1234 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 0.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ दिया जाता है। जियो के अन्य रिचार्ज प्लान की तरह ही यूजर्स को इस प्लान में भी पूरे भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इस प्लान में इसके अलावा जियो के कंप्लिमेंटरी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान केवल Jio Bharat Phone यूजर्स के लिए है। इसका मतलब है कि रेगुलर स्मार्टफोन यूजर्स जियो के इस प्रीपेड प्लान का लाभ नहीं ले सकेंगे।

336 दिन वाला सस्ता प्लान

 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी कंपनी के पास 336 दिनों वाला सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स हर महीने महज 150 रुपये का खर्च आता है और अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, फ्री रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1,899 रुपये में आता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, जियो ने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को वैल्यू कैटेगरी में रखा है। 1,899 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है यानी 336 दिनों तक यूजर का सिम बंद नहीं होगा। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जाती है। साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलेगा, जिसे यूजर्स पूरी वैलिडिटी तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp बना साइबर अपराधियों की पहली पसंद, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुल गई पोल-पट्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक