1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 98 दिन वाला रिचार्ज प्लान, फ्री में देखें IPL के मैच, मिल रहे कई बेनिफिट्स

Jio का 98 दिन वाला रिचार्ज प्लान, फ्री में देखें IPL के मैच, मिल रहे कई बेनिफिट्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 16, 2026 09:32 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 09:32 pm IST

जियो के 98 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। यूजर्स IPL के सभी मैच फ्री में देख पाएंगे।

Jio Recharge Plan- India TV Hindi
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान Image Source : UNSPLASH

Jio के पोर्टफोलियो में 98 दिनों की वैलिडिटी वाला एक तगड़ा प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा के साथ JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यूजर्स फ्री में IPL के सभी मैच देख पाएंगे। रिलायंस जियो ने इसके अलावा हाल ही में 189 रुपये वाला सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस मंथली प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ SMS और डेटा भी ऑफर किया जाता है।

Jio का 98 दिन वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 999 रुपये में आता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें कुल 196GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। साथ ही, यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100  फ्री SMS का लाभ मिलता है।

Jio Rs 999 plan
Image Source : JIO.COMजियो 999 रुपये वाला प्लान

जियो अपने इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री में JioHotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। यही नहीं, यूजर्स को Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन 18 महीने के लिए मिलता है। यह प्लान 5000GB क्लाउड स्टोरेज, गूगल नैनो बनाना जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान की कीमत 35,100 रुपये है।

339 रुपये वाला प्लान

Jio ने हाल ही में 339 रुपये वाला सस्ता प्लान उतारा है। जियो का यह प्लान पूरे महीने भर की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा ऑफर किया जाता है।

कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में 14.95 रुपये का टॉकटाइम और डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर कर रही है। जियो के इस प्लान में भी यूजर्स को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, Jio TV, Jio AI Cloud का भी एक्सेस मिलता है।

यह भी पढ़ें - Jio ने लॉन्च किया 28 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, महीने भर सिम एक्टिव रखने का हो गया जुगाड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक