1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. घर में है Wi-Fi? जियो और एयरटेल के इन सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलेगी लंबी वैलिडिटी

घर में है Wi-Fi? जियो और एयरटेल के इन सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलेगी लंबी वैलिडिटी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Dec 28, 2023 06:21 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 10:29 am IST

रिलायंस जियो और एयरटेल के कई ऐसे रिचार्ज प्लान हैं, जो लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं। हालांकि, इन रिचार्ज प्लान के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के लिए आपको 700 से 900 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

Jio, Airtel, Recharge plan- India TV Hindi
जियो और एयरटेल के इस सस्ते प्लान में मिलती है लंबी वैलिडिटी। Image Source : FILE

रिलायंस जियो और एयरटेल के कई ऐसे रिचार्ज प्लान हैं, जो लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं। हालांकि, इन रिचार्ज प्लान के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के लिए आपको 700 से 900 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं, 28 दिन यानी 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान 300 रुपये या इससे ज्यादा कीमत में आते हैं। अगर, आपके घर में Wi-Fi लगा है और आपको डेटा की जरूरत नहीं है तो जियो और एयरटेल का यह प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसके लिए आपको 400 रुपये के करीब खर्च करना पड़ेगा और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

Jio का 395 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्रीपेड प्लान 395 रुपये में आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स का लाभ मिलेगा। साथ ही, 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ दिया जा रहा है। वहीं, 4G यूजर्स को कुल 6GB डेटा का लाभ मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वो 84 दिनों के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा जियो के ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Jio
Image Source : JIOJio Plan

Airtel का 455 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी 84 दिनों की वैलडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी आपको कुल 6GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स का लाभ मिलेगा। साथ ही, पूरे 84 दिनों में 900 SMS का लाभ मिलेगा। वहीं, एयरटेल अपने इस प्लान में Xstream ऐप का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है।

Airtel
Image Source : AIRTELAirtel Plan

एयरटेल और जियो के ये रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम डेटा का इस्तेमाल करते हैं। जिनके घर में Wi-Fi लगा है, वो डेटा के लिए अतिरिक्त पैसा नहीं खर्च करना चाहेंगे। उन यूजर्स के लिए ये दोनों बेस्ट प्लान साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Infinix ला रहा iPhone की तरह दिखने वाला सस्ता फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक