1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने पलट दिया पूरा खेल, एक ही प्लान में 14 OTT, Data और Free Calling समेत मिलेगा सब कुछ

Jio ने पलट दिया पूरा खेल, एक ही प्लान में 14 OTT, Data और Free Calling समेत मिलेगा सब कुछ

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 17, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Mar 17, 2024 06:27 pm IST

रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद है। जियो अपने कई सारे रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को फ्री में ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देता है। आज हम आपको जियो के एक ऐसे शानदार प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आपको सस्ते प्लान में कई सारे फायदे मिलते हैं।

Reliance Jio, Jio News, Jio Offer, Jio Plan, Jio Best Plan, Jio OTT plan, Jio Free Offer, Jio 84 day- India TV Hindi
जियो ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपनी लिस्ट में कई सारे प्लान्स जोड़ रखे हैं। Image Source : फाइल फोटो

जैसे ही टेलिकॉम सेक्टर की बात आती है तो जियो का ख्याल अपने आप ही आ जाता है। जियो 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के साथ देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। बेहतर कनेक्टिविटी और सस्ते किफायती प्लान्स होने की वजह से जियो के ग्राहकों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। जियो ने हर एक यूजर्स का बखूभी ध्यान रखता है यही वजह है कि कंपनी ने अपनी लिस्ट में हर तरह के प्लान्स जोड़ रखे हैं। 

जियो के पास, पॉपुलर प्लान्, फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन, डाटा वाउचर, एंटरटेनमेंट प्लान, एनुअल प्लान्स, नो डेली लिमिट, डाटा बूस्टर समेत कई सारी कैटेगरी मौजूद हैं। इन सभी कैटेगरी में कई सारे प्लान्स ऐड हैं। आज हम जियो के एक ऐसे धमाकेदार प्लान की जानकारी आपको देने जा रहे हैं जिसमें एक ही रिचार्ज में आपको फ्री कॉलिंग, डेटा, फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन समेत कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। 

जियो की लिस्ट का सबसे दमदार प्लान

जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 1198 रुपये में आता है। इस प्लान में कंपनी कई तरह के फायदे देती है। इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान में आप एक ही बार में करीब 3 महीने के लिए बार बार रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। 

Reliance Jio, Jio News, Jio Offer, Jio Plan, Jio Best Plan, Jio OTT plan, Jio Free Offer, Jio 84 day
Image Source : फाइल फोटोरिलायंस जियो की लिस्ट का किफायती और सस्ता रिचार्ज प्लान।

अगर इस प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें जियो की तरफ से 84 दिन के लिए कुल 168GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस तरह आप इस प्लान में हर दिन करीब 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।  डेटा के साथ साथ इस रिचार्ज प्लान में भी दूसरे प्लान की ही तरह फ्री एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। इसमें आपको डेली 100SMS फ्री मिलते हैं। 

जियो के प्लान में 14 से ज्यादा OTT का फायदा

रिलायंस जियो के इस 1198 रुपये वाले प्लान को आप ओटीटी बंडल भी कह सकते हैं। क्योंकि इस प्लान में आपको एक दो नहीं बल्कि 14 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में  90 दिन के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार, 84 दिन के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही 84 दिन के लिए जियो सिनेमा की सुविधा दी जाती है। 

इसके अलावा जियो ग्राहकों को इसमें Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Docubay, EPIC ON and Hoichoi via JioTV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। 

यह भी पढ़ें- VI ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 169 रुपये में 90 दिन के लिए मिलेगा डिज्नी प्लस हॉटस्टार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक