1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के 3 तगड़े रिचार्ज प्लान, 168GB डेटा समेत मिलेगी लंबी वैलिडिटी, साथ में OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

Jio के 3 तगड़े रिचार्ज प्लान, 168GB डेटा समेत मिलेगी लंबी वैलिडिटी, साथ में OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 02, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 04:16 pm IST

Jio के इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 168GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग समेत कई ऑफर्स मिलते हैं। ये रिलायंस जियो के सबसे लोकप्रिय प्लान में से एक हैं। इनमें Netflix, Amazon Prime Video जैसे OTT ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Reliance Jio, best recharge plans- India TV Hindi
Reliance Jio best Recharge Plan Image Source : FILE

Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी 1 दिन से लेकर 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती है। यूजर्स को इन रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ डेटा समेत कई और बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। जियो के सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्लान की बात करें तो उनमें 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान शामिल हैं। जियो के इन 3 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 168GB डेटा के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए, जानते हैं रिलायंस जियो के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में...

1099 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ Netflix मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही, इस रिचार्ज प्लान में 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में Jio Cinema, Jio TV और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। इस तरह कुल मिलाकर यूजर्स को 168GB डेटा का लाभ मिलेगा।

Reliance Jio
Image Source : FILEReliance Jio 1099 Recharge plan

866 रुपये वाला प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ अनलिमिडेट वॉइस कॉलिंग के साथ मिलता है। इसके अलावा इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यह रिचार्ज प्लान Swiggy, Jio Cinema, Jio TV और Jio Cloud के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

Reliance Jio
Image Source : FILEReliance Jio 866 Recharge plan

857 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। इसमें भी यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान Amazon Prime Video मोबाइल के साथ-साथ Jio Cinema, Jio TV और Jio Cloud के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

Reliance Jio
Image Source : FILEReliance Jio 857 Recharge Plan

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक