1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का तगड़ा रिचार्ज प्लान, डेली 8 रुपये खर्चे में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा

Jio का तगड़ा रिचार्ज प्लान, डेली 8 रुपये खर्चे में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 29, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 06:53 pm IST

Jio यूजर्स के लिए कंपनी कई रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। रिलायंस जियो ने कई ऐसे रिचार्ज प्लान निकाले हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी भी मिलती है। हम आपको ऐसे ही एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं...

Jio Recharge Plan- India TV Hindi
Jio Recharge Plan Image Source : FILE

Jio 90 Days Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के साथ-साथ डेटा, SMS और OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन तक ऑफर किया जाता है। कई यूजर को केवल वॉइस कॉलिंग वाले प्लान की जरूरत होती है, तो कई यूजर को ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। टेलीकॉम कंपनियां यूजर की इन जरूरतों के हिसाब से अपने प्रीपेड प्लान लॉन्च करती हैं।

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने ऐसे ही यूजर्स के लिए लंबी वैलिडिटी वाला एक प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ, डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। साथ ही, 100 फ्री SMS और OTT ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है।

Jio 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Jio के इस रिचार्ज प्लान के लिए यूजर्स को 749 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस हिसाब से यूजर्स को बेनिफिट्स लेने के लिए डेली लगभग 8 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है यानी यूजर्स को कुल 180GB डेटा मिलेगा।

Jio 90 Days Recharge Plan
Image Source : JIOJio 90 Days Recharge Plan

अगर, यूजर के पास 5G स्मार्टफोन है और वो जियो के True 5G नेटवर्क में हैं तो उन्हें अनलिमिटेड फ्री 5G इंटरनेट का लाभ मिलेगा। इस प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS का लाभ भी दिया जाता है। जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Jio के OTT ऐप्स Jio TV और Jio Cinema का फ्री एक्सेस मिलेगा। रिलायंस जियो का यह रिचार्ज प्लान केवल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है। Jio Phone यूजर्स इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स का लाभ नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें - WhatsApp के करोड़ों यूजर्स की मौज! आ रहे 3 तगड़े फीचर्स, कई काम होंगे आसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक