1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 84 दिन वाला धमाकेदार प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ मिलेगा Free Netflix

Jio का 84 दिन वाला धमाकेदार प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ मिलेगा Free Netflix

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 10, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Mar 10, 2024 04:46 pm IST

रिलायंस जियो के पास अपने 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद है। कंपनी की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स भी हैं जिनमें ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें एक साथ कई सारे फायदे मिलते हैं।

Reliance Jio, Jio, Jio News, jio Offer, Jio Free Offer, jio recharge, Jio Plan, Jio 84 days Validity- India TV Hindi
रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। Image Source : फाइल फोटो

रिचार्ज प्लान्स की बात हो और रिलायंस जियो का नाम न लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। जियो के पास इस समय सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। अपने 44 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए कंपनी ने ढेर सारे रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर रखे हैं। इतना ही नहीं जियो ने यूजर्स की सहूलिय के लिए प्लान्स को अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जिसमें सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे दमदार रिचार्ज की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें ग्राहकों को कई सारे फायदे मिलते हैं। 

जियो की लिस्ट में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप 365 दिन वाला कोई एनुअल प्लान भी चाहते हैं तो आपको इसका ऑप्शन भी जियो के पास मिलता है। जियो के पास ऐसे प्लान्स भी हैं जिनमे लंबी वैलिडिटी के साथ साथ ओटीटी का भी फायदा मिलता है। आइए आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताते हैं।

कंपनी दे रही है कई सारे फायदे

जियो के लिस्ट में 1099 रुपये का एक प्लान मौजूद है। कंपनी का यह प्लान कई मायनों में बेहद खास है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो यह प्लान आपके लिए पैसे बचाने का एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप अपने जियो नंबर को 1099 रुपये से रिचार्ज करते हैं तो आपको इसमें 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलेगी, यानी आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 

Reliance Jio, Jio, Jio News, jio Offer, Jio Free Offer, jio recharge, Jio Plan, Jio 84 days Validity
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट में कई ऐसे प्लान्स भी हैं जिनमें ओटीटी का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री में मिलता है।

यह प्लान जियो के ऐसे यूजर्स के लिए भी सबसे बढ़िया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत पड़ती है। जियो ग्राहकों को इस किफायती प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 168GB डेटा ऑफर करती है, यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ग्राहकों को हर दिन 100 SMS की भी सुविधा मिलती है। 

ओटीटी के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं और अभी तक नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के लिए अलग से पैसे खर्च करते थे तो अब आपकी सेविंग होने वाली है। रिलायंस जियो 1099 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि इसमें नेटफ्लिक्स का मोबाइल वर्जन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ ही इसमें जियो सिनेमा और जियो टीवी का एडिशनल बेनिफिट भी दिया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक