1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 84 दिन वाला धमाकेदार प्लान, करोड़ों ग्राहकों की खत्म हो गईं कई सारी टेंशन

Jio का 84 दिन वाला धमाकेदार प्लान, करोड़ों ग्राहकों की खत्म हो गईं कई सारी टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 10, 2025 11:08 pm IST,  Updated : May 10, 2025 11:09 pm IST

देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिसमें लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, ढेर सारा डेटा और साथ में ओटीटी ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio, recharge Offer, Recharge Plan, Jio News, Jio Offer, Recharge Plan, Jio Rs 1299 Plan- India TV Hindi
रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। देश भर में करीब 46 करोड़ से अधिक लोग जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और इतने बड़े यूजर बेस का जियो बखूबी ध्यान रखता है। पिछले कुछ समय में जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी ने लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ाई है और साथ ही कई ऐसे प्लान्स भी लिस्ट में जोड़े हैं जो OTT सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं।

जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से जियो की तरफ से एक बेहतरीन कदम उठाया गया है। अब कंपनी अपने कई सारे प्लान्स में ग्राहकों को लगभग तीन महीने की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। मतलब जियो ने बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने का झंझट ही खत्म कर दिया है। आज हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको कम कीमत में लंबी वैलिडिटी, अधिक डेटा और साथ में पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Jio के एक प्लान ने खत्म की बड़ी टेंशन

रिलायंस जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 1299 रुपये है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपकी कई सारी टेंशन खत्म करने वाला है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आप लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर टेंशन फ्री होकर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

 recharge Offer, Recharge Plan, Jio News, Jio Offer, Recharge Plan, Jio Rs 1299 Plan, Jio Best Plan
Image Source : फाइल फोटोजियो अपने कई सारे प्लान्स में ग्राहकों को ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

अगर आपका काम 1.5GB डेली डेटा लिमिट से नहीं हो पा रहा है तो बता दें कि जियो के 1299 रुपये वाले प्लान में कंपनी हर दिन 2GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप 84 दिनों में कुल 168GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि 2GB की डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको इस प्लान में 64kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। रिलायंस जियो का यह 1299 रुपये का प्लान एक ट्रू 5G रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का ऑफर दे रही है। 

फ्री मिलेगा ओटीटी का सब्सक्रिप्शन

अगर आप लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज देखने का शौक रखते हैं तो यह प्लान आपकी बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। अब आपको नेटफ्लिक्स के लिए हर महीने अलग से पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। इसके साथ ही इसमें जियो टीवी का भा फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इससे आप कई सारे टीवी चैनल्स को लाइव देख  सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर आपको 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 400Mbps की स्पीड, 22 OTT ऐप्स और 300 से ज्यादा TV चैनल्स, इस कंपनी ने ग्राहकों की करा दी बल्ले-बल्ले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक